मनोरंजन

गुरुग्राम में टावर ऑफ जस्टिस का लोकार्पण, 56 अदालतों वाले आधुनिक न्यायिक परिसर की शुरुआत

देश के प्रधान न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत शर्मा ने रविवार को हरियाणा के गुरुग्राम में अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित टावर ऑफ जस्टिस का लोकार्पण किया। उद्घाटन समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह तथा पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्रा सहित कई वरिष्ठ न्यायाधीश और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

श्रमिकों का भी किया सम्मान

लोकार्पण समारोह के दौरान मुख्य न्यायाधीश और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने इस भव्य न्यायिक परिसर के निर्माण में योगदान देने वाले श्रमिकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में न्यायिक बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने और न्याय व्यवस्था को अधिक आधुनिक एवं नागरिक-अनुकूल बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

गुरुग्राम में टावर ऑफ जस्टिस का लोकार्पण, 56 अदालतों वाले आधुनिक न्यायिक परिसर की शुरुआत

56 अदालतों सहित आधुनिक सुविधाओं से लैस परिसर

टावर ऑफ जस्टिस में कुल 56 न्यायालय स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा अत्याधुनिक न्यायिक सेवा केंद्र, सम्मेलन कक्ष, वादकारियों के लिए प्रतीक्षा क्षेत्र, महिला एवं पुरुष लॉक-अप, सर्वर और सीसीटीवी कक्ष, क्रेच, मातृ एवं शिशु देखभाल कक्ष जैसी कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। अधिवक्ताओं के लिए बार रूम, बार लाइब्रेरी, कैंटीन, सार्वजनिक भोजनालय, जजों के लिए डाइनिंग एरिया, जिम, कॉपीिंग एजेंसी और अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाएं भी विकसित की गई हैं।

530 वाहनों की पार्किंग और बेहतर न्यायिक व्यवस्था

परिसर में 530 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है, जिसमें 130 वाहन मुख्य भवन और 400 वाहन मल्टीलेवल बेसमेंट पार्किंग में खड़े किए जा सकेंगे। गुरुग्राम के उपायुक्त उत्तम सिंह ने कहा कि यह परिसर केवल एक भवन नहीं, बल्कि न्याय व्यवस्था को अधिक सुगम, व्यवस्थित और नागरिक-केंद्रित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इससे हरियाणा की न्यायिक व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी और गुरुग्राम देश के सबसे आधुनिक न्यायिक परिसरों वाले शहरों में शामिल होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button