राज्य

दिल्ली मेट्रो में फोन चिपकाकर Reel बनाना पड़ेगा भारी, DMRC ने दी सख्त चेतावनी

दिल्ली मेट्रो में रील और सोशल मीडिया कंटेंट बनाने का जुनून अब भारी पड़ सकता है। चलती मेट्रो की खिड़की पर मोबाइल फोन चिपकाकर वीडियो शूट करने के मामले सामने आने के बाद दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने सख्ती दिखाई है। DMRC ने चेतावनी दी है कि ऐसी हरकत करते पकड़े जाने पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

मेट्रो की खिड़की पर फोन चिपकाकर बना रहे वीडियो

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक मेट्रो की खिड़की पर अपना मोबाइल फोन चिपकाकर वीडियो बनाने की कोशिश करता नजर आ रहा है।

युवक का मकसद कुछ ऐसा वीडियो तैयार करना था, जिसमें मेट्रो के चलने के साथ उसका फोन भी ट्रेन के साथ आगे बढ़ता दिखाई दे। लेकिन युवक की योजना उस समय बिगड़ गई, जब अचानक मेट्रो चल पड़ी।

ट्रेन चली तो स्टेशन पर रह गया युवक

वीडियो में दिखाई देता है कि युवक मेट्रो के बाहर खड़ा होकर अपना मोबाइल ट्रेन की खिड़की पर सेट करता है। इसके बाद वह रिकॉर्डिंग शुरू कर देता है।

दिल्ली मेट्रो में फोन चिपकाकर Reel बनाना पड़ेगा भारी, DMRC ने दी सख्त चेतावनी

इसी दौरान मेट्रो तेजी से चल पड़ती है। युवक स्टेशन पर ही रह जाता है, जबकि उसका मोबाइल फोन मेट्रो की खिड़की पर चिपका होने की वजह से ट्रेन के साथ आगे चला जाता है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

DMRC ने मामले को गंभीरता से लिया

वायरल वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली मेट्रो प्रशासन ने ऐसे कंटेंट क्रिएटर्स के खिलाफ चेतावनी जारी की है। DMRC के मुताबिक, कुछ सोशल मीडिया क्रिएटर्स चलती मेट्रो की खिड़कियों पर मोबाइल फोन चिपकाकर वीडियो शूट कर रहे हैं।

मेट्रो प्रशासन ने कहा कि इस तरह की हरकत से दूसरे यात्रियों को परेशानी हो सकती है और किसी यात्री को चोट भी लग सकती है। इसके अलावा खुद कंटेंट क्रिएटर का मोबाइल फोन भी क्षतिग्रस्त हो सकता है।

‘ऐसे वीडियो शूट न करें’

DMRC ने स्पष्ट किया है कि मेट्रो परिसर के अंदर इस तरह की शूटिंग नहीं की जानी चाहिए। अधिकारियों के मुताबिक, अगर कोई कंटेंट क्रिएटर ऐसी शूटिंग करते हुए पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

मेट्रो प्रशासन ने सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स से नियमों का पालन करने और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस तरह के वीडियो बनाने से बचने की अपील की है।

Reel के चक्कर में सुरक्षा से समझौता न करें

सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग अक्सर नए और अलग तरीके से वीडियो बनाने की कोशिश करते हैं। लेकिन दिल्ली मेट्रो की इस घटना ने दिखाया है कि कुछ सेकंड की Reel के लिए उठाया गया जोखिम बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है।

चलती ट्रेन के साथ मोबाइल फोन चिपकाने जैसी कोशिश से फोन तो जा ही सकता है, साथ ही यात्रियों की सुरक्षा भी प्रभावित हो सकती है। ऐसे में DMRC की चेतावनी के बाद कंटेंट क्रिएटर्स को अब ऐसी हरकतों से बचना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button