मनोरंजन

Ask Laftan Anlamaz: तुर्की ड्रामे ने मचाया तहलका! हयात-मुरात बना भारत का दिलचस्प जोड़ा

Ask Laftan Anlamaz: आजकल पाकिस्तानी टीवी ड्रामों का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। ‘परिज़ाद’ ‘इश्क मुरशिद‘ और ‘मीम से मोहब्बत’ जैसे शो पाकिस्तान ही नहीं बल्कि दुनिया के कई हिस्सों में देखे जा रहे हैं। लेकिन इसी बीच एक तुर्की ड्रामा ऐसा भी आया जिसने इन सभी को कड़ी टक्कर दी और सबका दिल जीत लिया।

‘Ask Laftan Anlamaz’ ने मचाया ग्लोबल धमाल

हम बात कर रहे हैं साल 2016 में आए तुर्की ड्रामा ‘Ask Laftan Anlamaz’ की जिसमें बुराक डेनिज और हांडे आर्चेल मुख्य किरदारों में थे। यह शो तुर्की के साथ साथ 30 देशों में अलग अलग नामों से टेलीकास्ट हुआ और हर जगह लोगों ने इसे खूब पसंद किया।

Ask Laftan Anlamaz: तुर्की ड्रामे ने मचाया तहलका! हयात-मुरात बना भारत का दिलचस्प जोड़ा

भारत में भी छाया प्यार लफ्जों में कहां का जादू

तुर्की में टेलीकास्ट के एक साल बाद यह शो भारत में ‘प्यार लफ्जों में कहां’ नाम से दिखाया गया। इसके बाद तो जैसे भारत के दर्शकों को नया फेवरेट शो मिल गया हो। बुराक डेनिज और हांडे की जोड़ी ने दर्शकों को दीवाना बना दिया और सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा होने लगी।

हयात मुरात की लव स्टोरी बनी दिलों की कहानी

इस सीरियल में मुरात एक मल्टीनेशनल कंपनी का मालिक है और हयात उसी कंपनी में नौकरी करती है। धीरे धीरे दोनों के बीच प्यार पनपता है और कहानी दिल को छू जाती है। आज भी लोग इन्हें ‘हयात मुरात’ के नाम से याद करते हैं। यह शो MX Player पर देखा जा सकता है और 2024 में इसे Shemaroo TV पर फिर से दिखाया गया।

बुराक डेनिज की बॉलीवुड में एंट्री की ख्वाहिश

साल 2023 में बुराक डेनिज भारत आए और उन्होंने अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर से मुलाकात की। उन्होंने खुलकर कहा कि वह सलमान खान शाहरुख खान आमिर खान और प्रियंका चोपड़ा जैसे बड़े सितारों के साथ काम करना चाहते हैं। उनकी यह इच्छा सुनकर फैंस भी काफी उत्साहित हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button