देश

Visa Free Countries: वीजा फ्री एंट्री का सुनहरा मौका! जानिए कौन-कौन से देशों ने भारतीयों के लिए खोले अपने दरवाजे

Visa Free Countries: अगर आप विदेश घूमने की सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। फिलीपींस ने भारतीय नागरिकों के लिए वीजा फ्री एंट्री की घोषणा की है। यह देश भारतीय पर्यटकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और अब वीजा प्रक्रिया आसान हो जाने से वहां जाना और भी सरल हो जाएगा।

दो तरह की वीजा फ्री एंट्री का मौका

फिलीपींस के नए नियमों के अनुसार भारतीय नागरिकों को दो प्रकार की वीजा फ्री एंट्री मिल सकती है। कोई भी भारतीय पर्यटक वहां 14 दिनों तक बिना वीजा के घूम सकता है। इसका मतलब यह है कि अब आपको सिर्फ टिकट और होटल बुकिंग करवाकर वहां छुट्टियां मनाने का मौका मिल सकता है।

Visa Free Countries: वीजा फ्री एंट्री का सुनहरा मौका! जानिए कौन-कौन से देशों ने भारतीयों के लिए खोले अपने दरवाजे

कौन उठा सकता है इस सुविधा का लाभ

कोई भी भारतीय नागरिक जो सिर्फ पर्यटन के लिए फिलीपींस जा रहा हो उसे यह वीजा फ्री सुविधा मिल सकती है। इसके लिए पासपोर्ट की वैधता छह महीने होनी चाहिए। आपके पास होटल बुकिंग और पर्याप्त फंड का सबूत होना चाहिए। साथ ही रिटर्न टिकट भी जरूरी होगा।

बाकी यात्रियों के लिए ई-वीजा का रास्ता

अगर कोई भारतीय यात्री इन शर्तों पर खरा नहीं उतरता तो वह ई-वीजा का इस्तेमाल कर सकता है। 9(a) अस्थायी विज़िटर वीजा के जरिए यात्री 30 दिन के लिए एकल प्रविष्टि पा सकता है। इसके लिए आधिकारिक ई-वीजा पोर्टल से आवेदन किया जा सकता है।

कौन-कौन से देश देते हैं भारतीयों को वीजा फ्री एंट्री

फिलीपींस से पहले 58 देशों ने भारतीयों को वीजा फ्री एंट्री की सुविधा दी थी। इनमें इंडोनेशिया और मॉरीशस जैसे मशहूर पर्यटक स्थल भी शामिल हैं। अफ्रीका में केन्या और जिम्बाब्वे भारतीयों को यह सुविधा देते हैं। ओशिनिया में फिजी और माइक्रोनेशिया जैसे देश इस सूची का हिस्सा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button