देश

लुधियाना में पार्टी के बीच खूनी वारदात राहुल शर्मा को मारी गईं दो गोलियां

पंजाब के लुधियाना में दोस्त की बर्थडे पार्टी के दौरान हुई फायरिंग में 34 साल के राहुल शर्मा की मौत हो गई राहुल मशहूर पंडित छोले कुलचे वाले के बेटे थे बताया जा रहा है कि पार्टी में किसी बात को लेकर राहुल और वहां मौजूद कुछ युवकों के बीच बहस हुई थी इसके बाद उन पर गोली चला दी गई

जानकारी के मुताबिक राहुल शर्मा बुधवार रात अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से पक्खोवाल रोड के पास तलवार कॉलोनी पहुंचे थे वहां उनके दोस्त अखिल जोशी के घर बर्थडे पार्टी रखी गई थी पार्टी में करीब आठ से दस युवक मौजूद थे सभी लोग जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रहे थे और केक काटने की बात चल रही थी इसी दौरान किसी बात को लेकर राहुल और कुछ युवकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई

बताया जा रहा है कि बहस बढ़ने के बाद मामला इतना बिगड़ गया कि राहुल पर पिस्टल से फायरिंग कर दी गई उन्हें दो गोलियां लगीं एक गोली छाती में और दूसरी पीठ में लगी गोली लगते ही राहुल जमीन पर गिर पड़े और पार्टी में मौजूद लोगों के बीच अफरा तफरी मच गई

घायल राहुल को तुरंत डीएमसी अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा सके घटना की जानकारी परिवार को फोन के जरिए दी गई जब परिजन अस्पताल पहुंचे तो राहुल की मौत हो चुकी थी बेटे की मौत की खबर सुनकर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा राहुल की शादी करीब तीन साल पहले हुई थी

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी पुलिस ने राहुल की स्कॉर्पियो गाड़ी भी बरामद कर ली है वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है

अब पुलिस पार्टी में मौजूद युवकों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि विवाद किस बात पर हुआ था गोली किसने चलाई और इस घटना में कौन कौन शामिल था फिलहाल हत्या की असली वजह साफ नहीं हुई है पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की जानकारी सामने आ सकेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button