राज्य

सावन 2026: काशी विश्वनाथ मंदिर में पूरे महीने VIP दर्शन बंद, काशीवासियों को मिलेगी खास सुविधा; जानिए नई गाइडलाइनसावन 2026: काशी विश्वनाथ मंदिर में पूरे महीने VIP दर्शन बंद, काशीवासियों को मिलेगी खास सुविधा; जानिए नई गाइडलाइन

सावन मास 2026 में बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन करने की योजना बना रहे श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है। मंदिर प्रशासन ने इस बार पूरे सावन माह में वीआईपी और प्रोटोकॉल दर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। सभी श्रद्धालुओं को सामान्य कतार से ही दर्शन करने होंगे। इसके साथ ही काशीवासियों के लिए विशेष झांकी दर्शन, लाइव स्ट्रीमिंग और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नई गाइडलाइन भी जारी की गई है।

पूरे सावन में नहीं होगी VIP एंट्री

काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 30 जुलाई 2026 से 28 अगस्त 2026 (रक्षाबंधन) तक चलने वाले सावन मास के दौरान किसी भी व्यक्ति को वीआईपी या प्रोटोकॉल के आधार पर विशेष दर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी। किसी भी प्रकार की सिफारिश या विशेष अनुरोध स्वीकार नहीं होगा और सभी श्रद्धालुओं को सामान्य कतार से ही बाबा के दर्शन करने होंगे।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे वीआईपी दर्शन के नाम पर दलालों या फर्जी दावों के झांसे में न आएं।

काशीवासियों को मिलेगी विशेष झांकी दर्शन सुविधा

मुख्यमंत्री के निर्देश पर काशी के स्थानीय नागरिकों के लिए विशेष झांकी दर्शन की व्यवस्था की गई है। सावन के दौरान सोमवार और प्रमुख पर्वों को छोड़कर प्रतिदिन सुबह 4:00 बजे से 5:00 बजे तक तथा शाम 4:00 बजे से 5:00 बजे तक स्थानीय लोगों को झांकी दर्शन का अवसर मिलेगा।

सावन 2026: काशी विश्वनाथ मंदिर में पूरे महीने VIP दर्शन बंद, काशीवासियों को मिलेगी खास सुविधा; जानिए नई गाइडलाइनसावन 2026: काशी विश्वनाथ मंदिर में पूरे महीने VIP दर्शन बंद, काशीवासियों को मिलेगी खास सुविधा; जानिए नई गाइडलाइन

इन प्रवेश द्वारों से होगा मंदिर में प्रवेश

श्रद्धालुओं के लिए मंदिर प्रशासन ने प्रमुख प्रवेश मार्ग निर्धारित किए हैं—

  • गेट नंबर-4
  • काशी द्वार मार्ग 4B
  • नंदू फारिया प्रवेश मार्ग
  • सिल्को प्रवेश मार्ग
  • ढुंढिराज प्रवेश मार्ग
  • सरस्वती फाटक प्रवेश मार्ग
  • भैरव द्वार (काशी विश्वनाथ मंदिर घाट की ओर से)

हालांकि, गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने की स्थिति में घाट की ओर से होने वाला प्रवेश अस्थायी रूप से बंद किया जा सकता है।

घर बैठे भी होंगे बाबा के दर्शन

जो श्रद्धालु किसी कारणवश वाराणसी नहीं पहुंच पाएंगे, उनके लिए पूरे सावन माह में बाबा विश्वनाथ के दर्शन और पूजन की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी। श्रद्धालु मंदिर न्यास की आधिकारिक वेबसाइट, आधिकारिक यूट्यूब चैनल और अधिकृत प्रसारण प्लेटफॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन दर्शन कर सकेंगे।

इन वस्तुओं के साथ नहीं मिलेगा प्रवेश

मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए प्रतिबंधित वस्तुओं की सूची भी जारी की है। मंदिर परिसर में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ईयरफोन, तंबाकू, नशीले पदार्थ, कॉस्मेटिक सामान, बड़े बैग और अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे इन वस्तुओं को अपने होटल, घर या ठहरने के स्थान पर ही छोड़कर आएं, ताकि सुरक्षा जांच और दर्शन व्यवस्था में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button