President Droupadi Murmu: पहली पुर्तगाल यात्रा में President Murmu का ऐतिहासिक सम्मान सांस्कृतिक रिश्तों पर पड़ी नई रौशनी

President Droupadi Murmu अपनी पहली पुर्तगाल यात्रा पर लिस्बन पहुंचीं जहां उनका ऐतिहासिक तरीके से स्वागत किया गया। लिस्बन के मेयर ने उन्हें ‘Key of Honour’ सम्मान से नवाजा जो इस शहर के लिए एक विशेष सम्मान माना जाता है।
ऐतिहासिक स्थलों का दौरा
सम्मान समारोह के बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने पुर्तगाल के प्रसिद्ध चर्च का दौरा किया। इसके बाद उन्होंने वहां के प्रसिद्ध कवि लुईस वाज डे कामोएस की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
#WATCH | Portugal | President Droupadi Murmu was presented with the "Key of Honour" of Lisbon City at a special ceremony hosted by the Mayor of Lisbon at the historic Câmara Municipal de Lisboa (City Hall)
The ceremony was attended by several eminent citizens of Lisbon,… pic.twitter.com/EEENvGOyIw
— ANI (@ANI) April 7, 2025
भारतीय समुदाय की भागीदारी
इस अवसर पर लिस्बन के कई प्रमुख गणमान्य लोग मौजूद थे जिनमें राजनयिक समुदाय के सदस्य और भारतीय व भारत-पुर्तगाल समुदाय के लोग शामिल थे। यह कार्यक्रम भारत और पुर्तगाल के पुराने संबंधों को और मजबूत करने का प्रतीक बना।
सांस्कृतिक संबंधों की सराहना
राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि वह लिस्बन आकर बेहद खुश हैं और यहां के लोगों के प्यार के लिए आभार प्रकट करती हैं। उन्होंने बताया कि भारत और पुर्तगाल के सांस्कृतिक संबंध बहुत पुराने हैं जिनकी झलक हमारे रोज़मर्रा के जीवन में भी दिखाई देती है।
#WATCH | Portugal | Addressing the handing over ceremony of the City Key of Honour of Lisbon, President Droupadi Murmu says, "We are working towards making India a developed nation, ‘Viksit Bharat,’ by 2047, which will be a prosperous, inclusive, and developed society with a… https://t.co/FwSPLsRQWG pic.twitter.com/56JyENd1oV
— ANI (@ANI) April 7, 2025
भारत और पुर्तगाल की मजबूत साझेदारी
अपने भाषण में राष्ट्रपति ने पुर्तगाल को भारत का एक महत्वपूर्ण साझेदार बताया। उन्होंने कहा कि भारत ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है जिसका उद्देश्य एक समावेशी समृद्ध और मानव-केंद्रित समाज का निर्माण करना है।