राज्य

योगी सरकार का बड़ा ऐलान, यूपी को 60 हजार करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राज्य को बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर सौगात दी। तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का 4,850 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। इनमें लखनऊ-कानपुर सिक्स-लेन एक्सप्रेसवे, हरदोई-लखनऊ फोर-लेन राष्ट्रीय राजमार्ग (पैकेज-4) और इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर फोर-लेन फ्लाईओवर शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार ने प्रदेश के लिए करीब 60 हजार करोड़ रुपये की नई सड़क परियोजनाओं को भी मंजूरी दे दी है।

हर जिला मुख्यालय फोरलेन से जुड़ेगा, हर बड़े शहर को मिलेगा बाईपास

लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश में उत्तर से दक्षिण तक बेहतर सड़क संपर्क विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 5 लाख या उससे अधिक आबादी वाले प्रत्येक शहर में बाईपास बनाया जाएगा और हर जिला मुख्यालय को फोरलेन सड़क से जोड़ने की योजना को भी केंद्र सरकार की स्वीकृति मिल गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी और क्षेत्रीय असमानता कम होगी।

योगी सरकार का बड़ा ऐलान, यूपी को 60 हजार करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात

एक्सप्रेसवे और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर बना नई पहचान

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश में सबसे अधिक एक्सप्रेसवे वाले राज्यों में शामिल है। उन्होंने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का उल्लेख करते हुए कहा कि आधुनिक सड़क नेटवर्क ने राज्य की नई पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अब सबसे बड़े रेल नेटवर्क, अधिकतम शहरों में मेट्रो सेवा और सबसे अधिक हवाई अड्डों के संचालन की दिशा में भी अग्रणी बन रहा है।

SCR और औद्योगिक विकास को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि 63 किलोमीटर लंबा लखनऊ-कानपुर सिक्स-लेन एक्सप्रेसवे केवल दो शहरों को जोड़ने वाला मार्ग नहीं, बल्कि प्रदेश की आर्थिक प्रगति का नया द्वार है। उन्होंने बताया कि इससे स्टेट कैपिटल रीजन (SCR) के अंतर्गत आने वाले बाराबंकी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव और रायबरेली जैसे जिलों को भी बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंफ्रास्ट्रक्चर विजन और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश अब देश की अर्थव्यवस्था के ‘ग्रोथ इंजन’ के रूप में उभर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button