PM Modi का जापान दौरा बना यादगार, शिगेरु इशिबा संग बुलेट ट्रेन में सफर, 16 गवर्नरों से मुलाकात कर रिश्तों को दी नई उड़ान

PM Modi अपने जापान दौरे के दूसरे दिन जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के साथ बुलेट ट्रेन से यात्रा पर निकले। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक साथ सफर का अनुभव साझा किया। इसके बाद पीएम मोदी ने सेमीकंडक्टर फैक्ट्री का दौरा किया और भारत-जापान तकनीकी सहयोग पर बातचीत की।
16 प्रांतों के गवर्नरों से मुलाकात
पीएम मोदी ने टोक्यो में जापान के 16 प्रांतों के गवर्नरों से भी मुलाकात की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने जानकारी दी कि इस मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने भारत और जापान के बीच राज्य-प्रांत सहयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि 15वें भारत-जापान वार्षिक सम्मेलन के दौरान शुरू की गई स्टेट-प्रॉविंस पार्टनरशिप पहल को और आगे बढ़ाया जाएगा।
モディ首相と仙台へ。昨夜に引き続き、車内からご一緒します。 pic.twitter.com/ggE6DonklN
— 石破茂 (@shigeruishiba) August 30, 2025
भारतीय ट्रेन ड्राइवर्स से मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी ने ईस्ट जापान रेलवे कंपनी में ट्रेनिंग ले रहे भारतीय ट्रेन ड्राइवर्स से भी मुलाकात की। जैसे ही पीएम पहुंचे, सभी ड्राइवर्स कतार में खड़े होकर उनका स्वागत करते दिखे। पीएम मोदी ने उनसे बातचीत की और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। यह पल ट्रेन ड्राइवर्स के लिए बेहद खास रहा।
https://twitter.com/MEAIndia/status/1961601630262145195
सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें
जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा ने मोदी के साथ बुलेट ट्रेन सफर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा कि वह प्रधानमंत्री मोदी के साथ सेंदाई जा रहे हैं। वहीं पीएम मोदी ने भी मुलाकातों और यात्राओं की तस्वीरें साझा कीं और कहा कि राज्य-प्रांत सहयोग भारत-जापान की दोस्ती का मजबूत स्तंभ है।
व्यापार और निवेश पर भी चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और जापान के बीच तकनीक, नवाचार, निवेश, स्टार्टअप और एसएमई जैसे क्षेत्रों में सहयोग की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने दोनों देशों के बीच राज्य-स्तर पर रिश्तों को और मजबूत बनाने की अपील की। इस दौरे से भारत-जापान संबंधों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।
