Pahalgam terror attack: सोशल मीडिया पर छाया पाकिस्तानी नागरिकों का मज़ाक! कर्ज से लेकर बाबर तक की चर्चा

Pahalgam terror attack: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। पाकिस्तान ने 30 अप्रैल से अपने सीमा क्षेत्र में सैन्य अभ्यास शुरू किया जिसके जवाब में भारत ने अरब सागर में युद्धाभ्यास शुरू कर दिया है। इसे भारत का करारा जवाब माना जा रहा है।
सोशल मीडिया पर पाकिस्तान बना मज़ाक का पात्र
पाकिस्तान इस बार केवल सैन्य मोर्चे पर ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी शर्मसार हो रहा है। कई पाकिस्तानी नागरिक खुद अपने देश का मजाक उड़ा रहे हैं। एक वीडियो में पाकिस्तानी युवक कहता है कि अगर भारत ने पाकिस्तान पर कब्जा कर लिया तो उसे हमारा कर्ज भी चुकाना होगा।
View this post on Instagram
बाबर आज़म और कर्ज को लेकर उड़ रही खिल्ली
सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी युवक ने कहा कि भारत को बाबर आज़म को भी अपनी टीम में लेना पड़ेगा और फिर उसकी टीम का क्या हाल होगा सोचो। इस तरह की बातें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिनसे पाकिस्तान की हालत का अंदाजा लगाया जा सकता है।
सिंधु जल संधि रद्द कर भारत ने कड़ा संदेश दिया
भारत ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया है जिससे पाकिस्तान को भारी नुकसान होने वाला है। इस पर भी मजेदार मीम्स सामने आ रहे हैं। एक पाकिस्तानी बच्चा कहता है कि मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि मैं नहाता ही नहीं हूं।
View this post on Instagram
वीजा रद्द और एयरस्पेस बंद पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ीं
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं। भारतीय सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए हैं और साथ ही हवाई क्षेत्र भी बंद कर दिया गया है। अब पाकिस्तान की स्थिति और ज्यादा मुश्किल होती जा रही है।