राजनीतिराज्य

NEET Protest Day 34: जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच CP शाम 6:30 बजे तक बंद, 17 मेट्रो स्टेशन भी प्रभावित

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर 34वें दिन भी प्रदर्शन जारी है। CJP समर्थकों के आंदोलन के बीच दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कनॉट प्लेस के बाजारों पर इसका सीधा असर पड़ा है, वहीं कई मेट्रो स्टेशनों पर भी प्रतिबंध लागू किया गया है।

जंतर-मंतर पर 34वें दिन भी जारी प्रदर्शन

NEET पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के समर्थन में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जुटे हुए हैं। प्रदर्शन स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। आंदोलन के चलते दिल्ली के कई इलाकों में सामान्य गतिविधियां प्रभावित हुई हैं।

NDMC ने जारी की एडवाइजरी

नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) ने सुरक्षा स्थिति को देखते हुए कनॉट प्लेस के सभी दुकानों, कार्यालयों और रेस्टोरेंट को 23 जुलाई की शाम 6:30 बजे तक बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं। परिषद ने प्रतिष्ठान संचालकों से अपील की है कि वे किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए निर्देशों का पालन करें।

NEET Protest Day 34: जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच CP शाम 6:30 बजे तक बंद, 17 मेट्रो स्टेशन भी प्रभावित

चार दिनों से कारोबार प्रभावित

विरोध प्रदर्शन के कारण कनॉट प्लेस, जनपथ और आसपास के व्यावसायिक क्षेत्रों में कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सामान्य दिनों में देर रात तक खुलने वाले बाजारों में पिछले चार दिनों से ग्राहकों की आवाजाही बेहद कम रही है, जिससे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

17 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक प्रभावित

सुरक्षा व्यवस्था के तहत दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशनों पर सेवाएं अगले आदेश तक प्रभावित की गई हैं। इनमें लोक कल्याण मार्ग, पटेल चौक, बाराखंभा रोड, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, आईटीओ, दिल्ली गेट, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम और अन्य स्टेशन शामिल हैं। हालांकि राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज सुविधा उपलब्ध रहेगी।

प्रधानमंत्री मोदी का आया बयान

इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक के मुद्दे पर कहा कि देश के युवाओं का भविष्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित करने की बात भी कही और दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button