देशराजनीतिराज्य

अनंत सिंह को वाराणसी में नहीं मिली एंट्री तो मायूस हुए समर्थक

BIHAR NEWS(Globl times):   बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह को वाराणसी में एंट्री नहीं मिलने का मामला चर्चा में है। करीब 50 गाड़ियों के काफिले के साथ प्रयागराज जा रहे अनंत सिंह को वाराणसी पुलिस ने शहर के अंदर आने की अनुमति नहीं दी। धनतेरस पर बाजारों में भारी भीड़ और सड़कों पर बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए पुलिस ने उनके काफिले को शहर के बाहर से ही प्रयागराज की तरफ रवाना कर दिया।

दरअसल अनंत सिंह अपने दोस्त पप्पू सलमान की शादी में शामिल होने के लिए प्रयागराज जा रहे थे। उनका काफिला जब वाराणसी पहुंचा तो यहां उनके स्वागत के लिए समर्थक पहले से तैयार बैठे थे। कई लोगों ने फूल माला लेकर उनके स्वागत की तैयारी कर रखी थी। कुछ समर्थक तो उनके साथ फोटो और सेल्फी लेने के लिए भी काफी उत्साहित थे।

योजना के मुताबिक अनंत सिंह का काफिला बीएचयू गेट के पास पहुंचने वाला था। यहां उनका स्वागत करने के साथ ही महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण का कार्यक्रम भी रखा गया था। इसके लिए समर्थक अलग अलग जगहों पर काफी देर से इंतजार कर रहे थे।

लेकिन वाराणसी पुलिस ने करीब 50 गाड़ियों के इस बड़े काफिले को शहर में दाखिल होने की इजाजत नहीं दी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक धनतेरस के चलते बाजारों में लोगों की काफी भीड़ थी। खासकर बीएचयू गेट और लंका मार्ग पर वाहनों और लोगों की आवाजाही ज्यादा थी। ऐसे में इतने बड़े काफिले के शहर में आने से जाम की स्थिति बन सकती थी।

इसी को देखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था को प्राथमिकता दी और अनंत सिंह के काफिले को शहर के बाहर से ही प्रयागराज की ओर भेज दिया। दूसरी तरफ उनके स्वागत के लिए खड़े समर्थकों को जब इसकी जानकारी मिली तो उनकी सारी उम्मीदों पर पानी फिर गया।

काफी देर तक इंतजार करने के बाद समर्थकों को खाली हाथ लौटना पड़ा। न तो स्वागत हो सका और न ही माल्यार्पण का कार्यक्रम पूरा हो पाया। इस त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button