खेल

IPL 2025: पंजाब किंग्स की जीत में तीन प्लेयर्स का योगदान! श्रेयस अय्यर ने जीत के बाद 3 प्लेयर्स की तारीफ

IPL 2025: पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में 95 रन बनाए थे। पंजाब की टीम ने यह लक्ष्य बड़ी आसानी से हासिल कर लिया और इसका श्रेय गया नेहाल वढेरा की तेजतर्रार पारी को।

श्रेयस अय्यर ने जताया गेंदबाजों पर भरोसा

मैच के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि हम हर परिस्थिति में खुद को ढालना सीख रहे हैं। उन्होंने बताया कि हमारी रणनीति बिल्कुल साफ थी और उसी पर टिके रहे। मार्को यान्सेन को उछाल मिल रहा था और बाकी गेंदबाजों ने उनका अच्छा साथ दिया। पिच के बारे में कुछ नहीं पता था लेकिन हमारे गेंदबाजों ने खुद को सही तरीके से ढाल लिया।

नेहाल वढेरा और चहल की तारीफ

श्रेयस अय्यर ने नेहाल वढेरा की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की और टीम को जीत दिलाई। उन्होंने चहल से भी व्यक्तिगत बात की और उन्हें बताया कि वह मैच विनर हैं और उनसे ज्यादा से ज्यादा विकेट की उम्मीद की जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि चहल आईपीएल के सबसे बेहतरीन लेग स्पिनर हैं।

IPL 2025: पंजाब किंग्स की जीत में तीन प्लेयर्स का योगदान! श्रेयस अय्यर ने जीत के बाद 3 प्लेयर्स की तारीफ

गेंदबाजों की धमाकेदार वापसी

जब मैच 14 ओवर का कर दिया गया तो पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया जो एकदम सही साबित हुआ। RCB की टीम केवल 95 रन ही बना सकी। टीम के लिए सबसे ज्यादा 50 रन टिम डेविड ने बनाए जबकि कप्तान राजत पाटीदार ने 23 रन जोड़े। बाकी बल्लेबाज पूरी तरह नाकाम रहे।

पंजाब की जीत में चमके कई सितारे

पंजाब के लिए आर्शदीप सिंह मार्को यान्सेन युजवेंद्र चहल और हरप्रीत ब्रार ने दो दो विकेट लिए। गेंदबाजों के बाद नेहाल वढेरा ने 19 गेंदों में 33 रनों की तेज पारी खेली और टीम को जीत दिलाई। यह जीत पंजाब की रणनीति और टीम वर्क की मिसाल बन गई। कप्तान से लेकर बल्लेबाज तक हर कोई चमकता नजर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button