मनोरंजन
यूपी राजनीति में नया बवाल, कॉकरोच जनता पार्टी ने बदल दिया 2027 चुनाव का समीकरण

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से शुरू हो गई है और इसी बीच सोशल मीडिया से निकली एक नई और अनोखी राजनीतिक पहचान ‘Cockroach Janata Party’ चर्चा का केंद्र बन गई है। यह पार्टी अभी आधिकारिक राजनीतिक दल से ज्यादा एक डिजिटल व्यंग्य आंदोलन के रूप में देखी जा रही है लेकिन इसका असर अब वास्तविक राजनीति तक पहुंचने लगा है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने हाल ही में एक क्रिप्टिक पोस्ट में “bjp vs cjp” लिखकर इस बहस को और हवा दे दी। इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया और कई राजनीतिक विश्लेषकों ने इसे नए राजनीतिक ट्रेंड के रूप में देखना शुरू कर दिया है।

