Nicholas Pooran: संन्यास के बाद तुरंत बना कप्तान! पूरण की नई पारी ने मचाया तहलका, क्या अब दिखेगा नया अवतार

Nicholas Pooran: 29 साल के निकोलस पूरण ने सबको चौंकाते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। किसी को अंदाज़ा भी नहीं था कि ऐसा फैसला वे इतनी जल्दी लेंगे। पूरण का ये कदम उनके फैंस और क्रिकेट जगत दोनों के लिए हैरान करने वाला रहा। उन्होंने खुद को अब केवल लीग क्रिकेट तक सीमित कर लिया है।
संन्यास के तुरंत बाद बने एमआई न्यूयॉर्क के कप्तान
संन्यास की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद पूरण को एमएलसी यानी मेजर लीग क्रिकेट की टीम मुंबई इंडियंस न्यूयॉर्क का कप्तान बना दिया गया। इससे पहले पूरण इस टीम में बतौर खिलाड़ी दो सीजन तक खेल चुके हैं। 2023 और 2024 में उन्होंने दमदार प्रदर्शन किया था लेकिन अब 2025 में वे पहली बार टीम का नेतृत्व करते नजर आएंगे।
View this post on Instagram
2023 के फाइनल में पूरण की धमाकेदार पारी
एमएलसी 2023 के फाइनल में निकोलस पूरण ने क्रिकेट इतिहास की सबसे विस्फोटक पारियों में से एक खेली थी। उन्होंने मात्र 55 गेंदों में 137 रन बना दिए थे। इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 13 छक्के लगाए थे। उनका स्ट्राइक रेट 249 से ज्यादा था। इसी पारी ने एमआई न्यूयॉर्क को चैंपियन बना दिया था।
अब तक का प्रदर्शन शानदार रहा है पूरण का
अब तक एमआई न्यूयॉर्क के लिए पूरण 15 मैच खेल चुके हैं जिनमें उन्होंने 568 रन बनाए हैं। इन रनों में एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। 2023 सीजन में उन्होंने 388 रन बनाए थे जबकि 2024 में 180 रन बनाए थे। 2024 में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 62 रन नाबाद रहा था जो कि उनका इकलौता अर्धशतक भी था।
अब कप्तानी का भी भार संभालेंगे पूरण
एमएलसी 2025 में निकोलस पूरण की भूमिका और भी बड़ी हो जाएगी। उन्हें अब सिर्फ बल्लेबाज नहीं बल्कि टीम का कप्तान भी बनकर खेलना होगा। कप्तान के तौर पर उनसे रणनीति में समझदारी और टीम को प्रेरणा देने की उम्मीद की जाएगी। देखना होगा कि बतौर कप्तान वे कितना सफल रहते हैं।