IPL 2025: रोहित शर्मा का बल्ला खामोश! CSK के खिलाफ शिखर धवन के रिकॉर्ड को तोड़ने की उम्मीद

IPL 2025 का 38वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच 20 अप्रैल को रात 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। इस मुकाबले में मुंबई के सीनियर बल्लेबाज़ रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का शानदार मौका होगा।
इस सीजन में रोहित का बल्ला रहा है शांत
इस सीजन रोहित शर्मा के प्रदर्शन की बात करें तो अब तक उनका बल्ला ज्यादा नहीं चला है। उन्होंने अब तक छह मुकाबले खेले हैं लेकिन कोई भी बड़ी पारी उनके बल्ले से नहीं निकली है। ऐसे में यह मैच उनके लिए खुद को साबित करने का सुनहरा अवसर है।
शिखर धवन को पीछे छोड़ सकते हैं हिटमैन
अगर रोहित शर्मा इस मुकाबले में 60 रन बना लेते हैं तो वह IPL के इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। इस समय शिखर धवन के नाम 6769 रन हैं जबकि रोहित के खाते में 6710 रन दर्ज हैं। सिर्फ 60 रनों की दरकार है रोहित को इस बड़ी उपलब्धि के लिए।
सीएसके के खिलाफ 1000 रन का भी है मौका
अगर रोहित शर्मा इस मैच में 106 रन बनाते हैं तो वे चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ IPL में 1000 रन पूरे करने वाले तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। उनसे पहले विराट कोहली और शिखर धवन ऐसा कर चुके हैं। रोहित के नाम अभी सीएसके के खिलाफ 896 रन दर्ज हैं।
वानखेड़े पर रोहित का रहा है कमाल का रिकॉर्ड
वानखेड़े स्टेडियम पर चेन्नई के खिलाफ रोहित शर्मा का रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने इस मैदान पर सीएसके के खिलाफ 11 मुकाबलों में 446 रन बनाए हैं। उनका औसत 49.55 और स्ट्राइक रेट 142.03 रहा है। उन्होंने यहां एक शतक और तीन अर्धशतक जड़े हैं।