व्यापार

Google का बड़ा कदम नौकरी छोड़ो और पैसा लो! जानिए किसे मिलेगा फायदा

Google ने अपने कुछ विभागों के कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने के बदले आकर्षक राशि देने की पेशकश की है। यह ऑफर नॉलेज एंड इंफॉर्मेशन सेंट्रल इंजीनियरिंग मार्केटिंग रिसर्च और कम्युनिकेशन जैसे विभागों के लिए है। कंपनी लगातार अपने स्टाफ की संख्या कम कर रही है।

2023 से लगातार घट रही है कर्मचारियों की संख्या

सीएनबीसी की रिपोर्ट के अनुसार गूगल ने साल 2023 में 12000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था। तब से लेकर अब तक कंपनी स्टाफ में लगातार कटौती कर रही है। हालांकि इस बार कितने कर्मचारियों को निकाला जाएगा इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Google का बड़ा कदम नौकरी छोड़ो और पैसा लो! जानिए किसे मिलेगा फायदा

मूल उद्देश्य है खर्चों में कटौती

गूगल ने साफ किया है कि यह वॉलंटरी एग्जिट प्रोग्राम केवल अमेरिका में स्थित कर्मचारियों पर लागू होगा। कंपनी अब रिमोट वर्क करने वालों को दफ्तर बुलाने की नीति अपना रही है। कंपनी की मुख्य वित्त अधिकारी ने भी कहा है कि खर्चों में कटौती उनकी प्राथमिकता है।

AI पर बढ़ रहा है खर्च तो कर्मचारियों पर बन रही रणनीति

गूगल साल 2025 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर पर ज्यादा खर्च करने जा रहा है। इसी के चलते पुराने विभागों और कर्मचारियों पर पुनर्विचार हो रहा है। ऐसे में यह वॉलंटरी बायआउट ऑफर कंपनी की बड़ी योजना का हिस्सा माना जा रहा है।

जोश और प्रदर्शन वाले रहें बाकी जाएं यह है संदेश

गूगल के नॉलेज एंड इंफॉर्मेशन विभाग में लगभग 20000 कर्मचारी हैं। इस विभाग का पुनर्गठन अक्टूबर में किया गया था। विभाग प्रमुख निक फॉक्स ने अपने मैसेज में साफ कहा है कि जो कर्मचारी अपेक्षा पर खरे नहीं उतर रहे वे कंपनी छोड़ सकते हैं और बाकियों को रुकना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button