Shahrukh Khan: पहलगाम हमले के बीच वायरल हुआ किंग खान का संदेश! किंग खान ने खोली जिहाद की असली परिभाषा

Shahrukh Khan: 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले ने पूरे देश को हिला दिया है। इस हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान गई। पीड़ितों ने बताया कि हमलावरों ने पहले धर्म पूछा और फिर कलमा पढ़ने को कहा। इस दर्दनाक घटना ने पूरे देश में शोक और गुस्से की लहर पैदा कर दी है।
जिहाद शब्द को लेकर फैली गलतफहमी
हमले के बाद जिहाद शब्द का कई बार जिक्र हुआ लेकिन बहुत से लोग इसके सही अर्थ से अनजान हैं। जिहाद का मतलब आतंकवाद या लोगों को मारना नहीं है। इसी मुद्दे पर शाहरुख खान का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह जिहाद के सही मायने समझाते हैं।
What is real mean of Zihad By Dr.Shah Rukh Khan.
Take 20 Seconds to know his answer.
Max Rt if you really appreciate his kind word, Spraed max.👇#StopFakeNewsAgainstSRK pic.twitter.com/ycWzBrdWsn
— ARhan (@arhan4srk) February 18, 2019
शाहरुख खान ने बताया जिहाद का असली मतलब
शाहरुख खान अपने पुराने वीडियो में कहते हैं कि मैं मुसलमान हूं और इस्लाम से आता हूं। हमारे धर्म में जिहाद का मतलब अपने अंदर की बुराई से लड़ना होता है। सड़कों पर लोगों को मारना जिहाद नहीं कहलाता। शाहरुख के इस वीडियो को लोग काफी सकारात्मक तरीके से ले रहे हैं।
लोगों के बीच शाहरुख का गहरा प्रभाव
यह वीडियो साबित करता है कि शाहरुख खान सिर्फ एक अभिनेता नहीं बल्कि समाज की आवाज भी हैं। उनकी सोच और समझदारी ने एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर लोग उनके विचारों की जमकर तारीफ कर रहे हैं और उन्हें एक सच्चा इंसान बता रहे हैं।
किंग खान की अगली फिल्म की चर्चा
वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान जल्द ही अपनी बेटी सुहाना खान के साथ फिल्म किंग में नजर आएंगे। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन विलेन की भूमिका निभाएंगे। बताया जा रहा है कि यह फिल्म 2026 के अंत तक रिलीज होगी। फैंस इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं।