Rohit Sharma Sixes At Wankhede: छक्कों की सेंचुरी पूरी की और बना डाला ऐसा रिकॉर्ड! रोहित कैसे बन गए वानखेड़े के बादशाह

Rohit Sharma Sixes At Wankhede: IPL 2008 से खेल रहे रोहित शर्मा के नाम पहले से ही कई बड़े रिकॉर्ड हैं लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने अपने करियर में एक और खास रिकॉर्ड जोड़ लिया। उन्होंने सिर्फ 16 गेंदों में 26 रन बनाए और इस दौरान तीन छक्के भी जड़े। इसी के साथ उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम में अपने 100 छक्के पूरे कर लिए जो एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।
वानखेड़े पर 100 छक्के मारने वाले पहले बल्लेबाज बने रोहित
रोहित शर्मा वानखेड़े स्टेडियम पर 100 छक्के मारने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले केवल तीन बल्लेबाज ही ऐसे हैं जिन्होंने किसी एक मैदान पर 100 से ज्यादा छक्के मारे हैं। विराट कोहली ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में 130 छक्के लगाए हैं। क्रिस गेल ने 127 और एबी डिविलियर्स ने 118 छक्के उसी मैदान पर मारे हैं।
इस सीजन में अब तक नहीं चला रोहित का बल्ला
हालांकि इस सीजन में रोहित शर्मा बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं। मुंबई इंडियंस के लिए वह ज्यादातर मैचों में इंपैक्ट प्लेयर बनकर उतरे हैं। अब तक उन्होंने 6 मैचों में सिर्फ 82 रन बनाए हैं। उन्होंने किसी भी मुकाबले में टीम को तेज और मजबूत शुरुआत नहीं दी है जिससे फैंस को निराशा हुई है।
View this post on Instagram
सनराइजर्स की शुरुआत अच्छी लेकिन मिडिल ऑर्डर रहा फेल
सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 162 रन बनाए। अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड ने पहले विकेट के लिए 59 रन की साझेदारी की। हालांकि इसके बाद बाकी बल्लेबाजों से रन नहीं बने और टीम की रफ्तार धीमी हो गई। हेनरिक क्लासेन ने जरूर आखिरी में तेजी दिखाने की कोशिश की लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
मुंबई इंडियंस ने चार विकेट से जीता मुकाबला
मुंबई इंडियंस की ओर से रयान रिकेल्टन, विल जैक्स और सूर्यकुमार यादव ने छोटी लेकिन अहम पारियां खेलीं। इन तीनों की बल्लेबाजी से मुंबई को जीत हासिल हुई। मैच में रोहित शर्मा का भी योगदान रहा लेकिन जीत की असली वजह मिडल ऑर्डर का योगदान था। मुंबई ने यह मुकाबला चार विकेट से अपने नाम कर लिया।