राज्य

रामायण ट्रेलर लॉन्च से पहले रणबीर कपूर की तबीयत बिगड़ी, बेटी राहा से हुआ संक्रमण!

रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ का ट्रेलर 18 जुलाई को दिल्ली के भारत मंडपम में लॉन्च होने वाला है। इस भव्य कार्यक्रम से पहले अभिनेता की तबीयत को लेकर खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर कपूर कंजंक्टिवाइटिस (आंखों का संक्रमण) से संक्रमित हो गए हैं।

रिपोर्ट: बेटी राहा से फैला संक्रमण

रिपोर्ट के अनुसार, रणबीर कपूर की बेटी राहा पहले कंजंक्टिवाइटिस से संक्रमित हुई थीं। चूंकि रणबीर अपनी बेटी के साथ काफी समय बिताते हैं, इसलिए संपर्क में आने के कारण उन्हें भी यह संक्रमण हो गया। हालांकि, इस संबंध में रणबीर कपूर या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

रामायण ट्रेलर लॉन्च से पहले रणबीर कपूर की तबीयत बिगड़ी, बेटी राहा से हुआ संक्रमण!

इंफेक्शन के बावजूद निभाएंगे प्रोफेशनल कमिटमेंट

खबरों के मुताबिक, रणबीर कपूर अपनी बीमारी के बावजूद 18 जुलाई को ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि वह संक्रमण के दौरान दूसरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए काला चश्मा पहनकर कार्यक्रम में पहुंच सकते हैं। इस इवेंट में उनके साथ निर्देशक नितेश तिवारी, अभिनेता यश और निर्माता नमित मल्होत्रा भी मौजूद रहेंगे।

दीवाली 2026 में रिलीज होगी ‘रामायण: पार्ट 1’

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ दो भागों में रिलीज होगी। पहला भाग दीवाली 2026 पर सिनेमाघरों में आएगा, जबकि दूसरा भाग 2027 में रिलीज होगा। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम, यश रावण, सनी देओल हनुमान, रवि दुबे लक्ष्मण और अरुण गोविल राजा दशरथ की भूमिका में नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button