देश

10 लाख लोगों के जुटने का दावा, रैली से पहले राहुल गांधी ने बनाया खास प्लान

Delhi news(Globl times):  दिल्ली के रामलीला मैदान में आज इंडिया गठबंधन की बड़ी रैली होने जा रही है। इस रैली से पहले राहुल गांधी ने लोगों से एक खास अपील की है। उन्होंने कहा है कि लोग प्रदर्शन में हिस्सा लेने के साथ साथ आसपास की दुकानों से थोड़ी खरीदारी भी करें ताकि वहां के छोटे दुकानदारों और व्यापारियों को भी फायदा मिल सके।

रैली से ठीक एक रात पहले राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो के जरिए उन्होंने लोगों को रैली में शामिल होने का न्योता दिया और साथ ही व्यापारियों का सहयोग करने की बात भी कही। उनका कहना है कि अगर बड़ी संख्या में लोग रामलीला मैदान पहुंचते हैं तो वहां के दुकानदारों को भी कुछ कमाई करने का मौका मिलेगा।

कांग्रेस के नेतृत्व में होने वाली इस रैली को लेकर इंडिया गठबंधन ने पूरी तैयारी कर ली है। अलग अलग विपक्षी दलों के नेता और कार्यकर्ता इसमें शामिल होने वाले हैं। रैली में 10 लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने का अनुमान जताया जा रहा है। हालांकि वास्तविक संख्या रैली के दौरान ही साफ हो पाएगी।

इस प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर की प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियां हैं। विपक्षी दलों का आरोप है कि मतदाता सूची को लेकर कई तरह की परेशानियां सामने आ रही हैं। इसी मुद्दे को लेकर इंडिया गठबंधन सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ अपनी आवाज उठाना चाहता है।

राहुल गांधी की खरीदारी वाली अपील को भी इस रैली से जोड़कर देखा जा रहा है। आमतौर पर बड़े राजनीतिक कार्यक्रमों में हजारों लोग पहुंचते हैं लेकिन स्थानीय दुकानदारों को इसका कितना फायदा मिलता है इस पर कम चर्चा होती है। ऐसे में राहुल गांधी ने लोगों से प्रदर्शन के साथ स्थानीय व्यापारियों का भी ध्यान रखने को कहा है।

अब सबकी नजर रामलीला मैदान में होने वाली इस रैली पर है। देखना होगा कि विपक्ष के कितने नेता और समर्थक इसमें पहुंचते हैं और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तथा एसआईआर के मुद्दे पर इंडिया गठबंधन किस तरह अपनी बात रखता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button