खेल

MS Dhoni ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड! क्या अब Dhoni की फिनिशर वाली छवि हो गई है खत्म

MS Dhoni को अब तक बेहतरीन फिनिशर माना जाता रहा है लेकिन अब उनकी बल्लेबाजी से जीत की उम्मीदें कम होती जा रही हैं। वह सातवें से नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आते हैं और अंतिम ओवरों में क्रीज पर होने के बावजूद मैच जिताने में नाकाम रहते हैं।

दिल्ली के खिलाफ फिर रहे नाकाम

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में धोनी ने 26 गेंदों में 30 रन बनाए और नॉट आउट लौटे लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स को 25 रन से हार झेलनी पड़ी। इस मैच में धोनी ने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो उनके लिए शर्मनाक माना जा रहा है।

MS Dhoni ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड! क्या अब Dhoni की फिनिशर वाली छवि हो गई है खत्म

 1000 रन की ‘नाकामी’ का रिकॉर्ड

इस मैच में धोनी ने IPL में असफल चेज के दौरान अपने 1000 रन पूरे कर लिए हैं। इससे पहले सिर्फ पांच बल्लेबाजों ने ही ऐसे मौकों पर इतने रन बनाए हैं जिनमें टीम को हार का सामना करना पड़ा है। अब इस सूची में धोनी का नाम भी शामिल हो गया है।

लगातार गिरता प्रदर्शन

धोनी ने अब तक असफल चेज में 43 पारियों में 1021 रन बनाए हैं जिनमें चार अर्धशतक शामिल हैं। यानी जब टीम नहीं जीत पाई है तब उन्होंने ज्यादा रन बनाए हैं। उनके प्रदर्शन में पिछले कुछ वर्षों से लगातार गिरावट देखी जा रही है।

चेपॉक में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

इस मैच में धोनी ने चेपॉक स्टेडियम पर अपने 1500 रन भी पूरे किए और वह इस मैदान पर ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। लेकिन विजय शंकर की फिफ्टी और धोनी की नाबाद पारी के बावजूद चेन्नई को दिल्ली से तीसरी हार झेलनी पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button