व्यापार

IPL 2025: मौत को दो बार हराकर बना क्रिकेटर अब IPL में दिखा रहे दम!

IPL 2025: रिकी पॉन्टिंग के बेटे फ्लेचर पोंटिंग ने महज 10 साल की उम्र में मौत को दो बार मात दी। उनका जन्म 26 सितंबर 2014 को हुआ था। 6 हफ्ते की उम्र में उन्हें मेनिनजाइटिस हो गया, जिसमें दिमाग और रीढ़ की हड्डी की झिल्ली में सूजन आ जाती है। इसके बाद 8 महीने की उम्र में हर्निया सर्जरी के दौरान उन्हें इंफेक्शन हो गया, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई थी।

 8 महीने में दो बार जिंदगी की जंग जीती

फ्लेचर ने पहली बार 6 हफ्ते की उम्र में मेनिनजाइटिस को हराकर जिंदगी की जंग जीती थी। इसके बाद 8 महीने की उम्र में हर्निया ऑपरेशन के दौरान हुए संक्रमण ने उनकी हालत बिगाड़ दी। डॉक्टरों की कड़ी मेहनत और माता-पिता की दुआओं ने उन्हें बचा लिया। अब फ्लेचर पूरी तरह फिट हैं।

पिता के नक्शे-कदम पर चल रहे फ्लेचर

फ्लेचर पोंटिंग में अपने पिता रिकी पॉन्टिंग जैसे ही क्रिकेटिंग टैलेंट के संकेत दिखने लगे हैं। IPL 2025 के दौरान वह अपने पिता के साथ भारत में हैं और मैदान पर जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं। पंजाब किंग्स ने उनका एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह जबरदस्त शॉट लगाते नजर आ रहे हैं।

IPL 2025: मौत को दो बार हराकर बना क्रिकेटर अब IPL में दिखा रहे दम!

 मैदान पर दिखा जबरदस्त अभ्यास का जुनून

फ्लेचर ने कवर ड्राइव, पुल शॉट और स्ट्रेट ड्राइव जैसे शॉट्स में अपने पिता की झलक दिखाई। भले ही वह अभी IPL का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन उनकी प्रैक्टिस को देखकर लग रहा है कि वह भविष्य में बड़े खिलाड़ी बन सकते हैं। उनके शॉट्स में दमदार पावर और क्लास नजर आई।

 पंजाब का अगला मुकाबला लखनऊ से

पंजाब किंग्स ने कोच रिकी पॉन्टिंग और कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में जीत के साथ IPL 2025 की शुरुआत की है। अब उनका अगला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। यह मैच एलएसजी के होम ग्राउंड पर खेला जाएगा, जहां ज्यादा रन नहीं बनते। ऐसे में श्रेयस अय्यर की अगुवाई में टीम का प्रदर्शन देखना दिलचस्प होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button