राज्य

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने फिर चुनी ट्रेन यात्रा, वंदे भारत से पहुंचीं प्रयागराज

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गुरुवार को एक बार फिर ट्रेन से यात्रा करते हुए वंदे भारत एक्सप्रेस से लखनऊ से प्रयागराज का सफर किया। उनके साथ उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ भी मौजूद रहे। इससे पहले राज्यपाल कानपुर की यात्रा भी ट्रेन से कर चुकी हैं।

ईंधन बचाओ अभियान से जुड़ी पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचाने के आह्वान के बाद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल लगातार सरकारी दौरों के लिए ट्रेन का उपयोग कर रही हैं। उनका उद्देश्य ईंधन की बचत के साथ-साथ आम यात्रियों के बीच रहकर यात्रा करना भी है।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने फिर चुनी ट्रेन यात्रा, वंदे भारत से पहुंचीं प्रयागराज

वंदे भारत के प्लेटफॉर्म में किया गया बदलाव

राज्यपाल की यात्रा को देखते हुए वंदे भारत एक्सप्रेस के प्रस्थान प्लेटफॉर्म में बदलाव किया गया। ट्रेन को निर्धारित प्लेटफॉर्म नंबर 7 के बजाय प्लेटफॉर्म नंबर 1 से रवाना किया गया। यात्रा के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम भी किए गए।

पहले भी कर चुकी हैं ट्रेन से सफर

इससे पहले 9 जुलाई को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उत्सर्ग एक्सप्रेस से ऐशबाग से कानपुर तक यात्रा की थी और अगले दिन उसी ट्रेन से वापस लौटी थीं। अब शुक्रवार को वे प्रयागराज से वंदे भारत एक्सप्रेस के जरिए लखनऊ लौटेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button