राज्य

बहादुरगढ़ ट्रिपल डेथ केस: पिता और दो मासूम बेटों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार

बहादुरगढ़ के ओमेक्स अपार्टमेंट के पास स्थित बीपीएल फ्लैट में मृत मिले सुनील (37) और उसके दो मासूम बेटों मोहित (8)रोहित (6) का बुधवार को डॉक्टरों के बोर्ड की निगरानी में पोस्टमॉर्टम कराया गया। इसके बाद तीनों का लाइनपार क्षेत्र में एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का केस दर्ज

पुलिस ने मृतक द्वारा छोड़े गए एक कथित नोट के आधार पर उसकी पत्नी मधु और उसके कथित प्रेमी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और जांच जारी है।

बहादुरगढ़ ट्रिपल डेथ केस: पिता और दो मासूम बेटों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार

बच्चों की मौत पर उठे सवाल

पुलिस के अनुसार, दोनों बच्चे बिस्तर पर मृत मिले थे। उनके मुंह से झाग निकल रहा था और गले पर निशान पाए गए, जिससे प्रारंभिक तौर पर जहर देने या गला घोंटने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत का सही कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

कथित नोट में जान का खतरा होने का जिक्र

जानकारी के अनुसार, सुनील ने बिहार निवासी मधु से प्रेम विवाह किया था। मधु पिछले करीब 10 दिनों से घर पर नहीं थी। मंगलवार सुबह जब सुनील का भाई फ्लैट पहुंचा तो सुनील फंदे से लटका मिला, जबकि दोनों बच्चे मृत अवस्था में बिस्तर पर थे। पुलिस को फ्लैट से एक कॉपी में पेंसिल से लिखा एक कथित नोट मिला, जिसमें पत्नी और उसके कथित प्रेमी से खुद और बच्चों की जान को खतरा होने का उल्लेख था। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button