PM RAHAT स्कीम से दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा कैशलेस 1.5 लाख रुपये का इलाज

प्रधानमंत्री मोदी ने PM RAHAT स्कीम को मंजूरी दे दी है। इस नई पहल के तहत दुर्घटना या अप्रत्याशित हादसे का शिकार हुए लोगों को कैशलेस इलाज मिलेगा। इस योजना के अंतर्गत 1.5 लाख रुपये तक का इलाज तुरंत उपलब्ध होगा। इससे यह सुनिश्चित होगा कि किसी की जान तत्काल मेडिकल मदद न मिलने के कारण खतरे में न पड़े। स्कीम का उद्देश्य स्वास्थ्य सुरक्षा और आपातकालीन चिकित्सा सहायता को आम नागरिक तक पहुँचाना है।
लखपति दीदियों का नया टारगेट: 6 करोड़
सरकार ने लखपति दीदियों का लक्ष्य दोगुना कर 6 करोड़ करने का बड़ा फैसला लिया है। पहले 3 करोड़ दीदियों का लक्ष्य तय था, जिसे मार्च 2027 तक पूरा किया जाना था। पीएम मोदी ने इसे आगे बढ़ाकर मार्च 2029 तक 6 करोड़ दीदियों तक पहुँचाने का नया लक्ष्य तय किया है। इससे न केवल लक्ष्य बड़ा हुआ है बल्कि स्केल और प्रेरणा दोनों में भी दोगुना वृद्धि हुई है। यह पहल महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएगी।

किसानों और स्टार्टअप को बड़ा बूस्ट
एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड को दोगुना कर ₹2 लाख करोड़ किया गया है। इसका मकसद पूरे कृषि मूल्य श्रृंखला को मज़बूत करना और किसानों की आय में वृद्धि करना है। इसके अलावा, स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0 के तहत 10,000 करोड़ रुपये के कॉर्पस के साथ नई तकनीक और डीप टेक स्टार्टअप्स को बढ़ावा दिया जाएगा। इस फंड से शुरुआती चरण के आइडिया, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग और ब्रेकथ्रू टेक्नोलॉजी में निवेश बढ़ेगा।
सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन में आधुनिक सुविधाएं
सेंट्रल विस्टा एरिया के पुराने ऑफिस में काम करते हुए कई समस्याएं सामने आती थीं। मेंटेनेंस का खर्च बढ़ता था और कार्य क्षमता कम होती थी। नए सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन में डिजिटली इंटीग्रेटेड ऑफिस, सेंट्रलाइज़्ड रिसेप्शन और एडमिनिस्ट्रेटिव एफिशिएंसी जैसी सुविधाएं दी गई हैं। इन नए भवनों में नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने के लिए विशेष पब्लिक इंटरफ़ेस ज़ोन भी बनाए गए हैं। इसका मकसद सरकारी कार्यों में समन्वय और वर्कफ़्लो को बेहतर बनाना है।
