मनोरंजन

‘रॉकस्टार’ की एंडिंग खोए हुए ड्राफ्ट के कारण बदल गई, इम्तियाज ने किया खुलासा

रणबीर कपूर ने बॉलीवुड में कई यादगार फिल्में दी हैं। ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ से लेकर ‘संजू’ तक, हर फिल्म में उन्होंने अपने अभिनय का लोहा मनवाया। 2011 में रिलीज हुई ‘रॉकस्टार’ भी उनके करियर की बेस्ट फिल्मों में गिनी जाती है और इसे कल्ट क्लासिक का दर्जा प्राप्त है। इस रोमांटिक-ड्रामा में रणबीर कपूर के साथ नरगिस फाखरी लीड रोल में थीं। फिल्म के निर्देशक इम्तियाज अली ने रणबीर और नरगिस की केमिस्ट्री को दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया। हालांकि, फिल्म का दुखद अंत दर्शकों को रुला गया, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसकी पहली स्क्रिप्ट के मुताबिक अंत कुछ और ही होने वाला था?

रॉकस्टार की पहली स्क्रिप्ट खो जाने से बदली कहानी

15 साल बाद इम्तियाज अली ने मुंबई में आयोजित एक फैन मीट-अप में खुलासा किया कि ‘रॉकस्टार’ की ओरिजिनल स्क्रिप्ट में हीर की मौत शामिल नहीं थी। उन्होंने बताया कि फिल्म का पूरा ड्राफ्ट उन्होंने पहले ही लिख लिया था, लेकिन वह कहीं खो गया। फिल्म बनाने के समय उन्होंने इसे ढूंढने की कई कोशिशें की, लेकिन कंप्यूटर में नहीं मिला। इसी कारण कहानी को फिर से लिखना पड़ा। नई स्क्रिप्ट लिखते समय फिल्म का टोन बदल गया और अंत दुखद हो गया।

'रॉकस्टार' की एंडिंग खोए हुए ड्राफ्ट के कारण बदल गई, इम्तियाज ने किया खुलासा

हीर रांझा से प्रेरणा और कहानी का नया मोड़

इम्तियाज अली ने बताया कि नई स्क्रिप्ट लिखते समय उन्हें पंजाबी प्रेम कहानी ‘हीर रांझा’ से प्रेरणा मिली। उन्होंने कहा, “लड़की का नाम हीर था और मैं हीर रांझा की कहानी से बहुत प्रभावित था। इसलिए अंत में हीर चली जाती है और जॉर्डन का किरदार अकेला रह जाता है।” इस बदलाव ने फिल्म को एक अलग ही भावनात्मक गहराई दी। रॉकस्टार का यह दुखद अंत दर्शकों के दिलों पर गहरा असर छोड़ता है और रणबीर के किरदार की भावनाओं को और ज्यादा संवेदनशील बनाता है।

रॉकस्टार का आखिरी सीन और रणबीर का प्रदर्शन

फिल्म के अंत में नरगिस फाखरी का किरदार बीमारी के कारण मर जाता है। जॉर्डन यानी रणबीर कपूर का किरदार इटली के वेरोना एरीना में एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म करता है। उसकी आंखों में हीर को खोने का दुख साफ दिखाई देता है। जॉर्डन की सफलता उसे स्टारडम तक पहुंचाती है, लेकिन इस सफलता को साझा करने के लिए हीर उसके साथ नहीं होती। इस सीन ने फिल्म को यादगार और दर्शकों के लिए दिल दहला देने वाला बना दिया। इम्तियाज अली का यह खुलासा फिल्म के फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज था और रणबीर कपूर की अदाकारी को फिर से सराहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button