मनोरंजन

Mika Singh Birthday: प्राइवेट आइलैंड से लेकर दस घोड़े तक, मिका सिंह की लग्जरी लाइफस्टाइल देख उड़ जाएंगे होश

Mika Singh Birthday: मशहूर सिंगर मिका सिंह का जन्म 10 जून को हुआ था और आज वह अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। मिका ने अपने करियर की शुरुआत भजन और कीर्तन गाकर की थी। उनके बड़े भाई दलेर मेहंदी ने उन्हें संगीत की दुनिया में लाने में अहम भूमिका निभाई। मिका का पहला गाना ‘सावन में लग गई आग’ था जिसने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया।

आवाज का मजाक और प्रियंका के सामने बहाए आंसू

एक समय ऐसा भी आया जब मिका सिंह को उनकी आवाज के लिए खूब ट्रोल किया गया। मिका ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब वह ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ गा रहे थे तो प्रियंका चोपड़ा उनके पास बैठी थीं और खुद की आवाज सुनकर वह रो पड़े। उन्हें वो दिन याद आ गए जब लोग कहते थे कि तू कौन सा तानसेन की औलाद है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mika Singh (@mikasingh)

राखी सावंत को किस कर विवादों में आए मिका

मिका सिंह 2006 में तब सुर्खियों में आ गए जब उन्होंने अपने ही बर्थडे पार्टी में राखी सावंत को जबरदस्ती किस कर दिया। राखी इस घटना से हैरान रह गईं और उन्होंने मिका पर केस भी किया। दोनों के बीच काफी समय तक खटास रही। हालांकि बाद में दोनों ने मामले को सुलझा लिया और अब दोस्त हैं।

स्वयंवर में दुल्हन की तलाश और फिर ब्रेकअप

2022 में मिका सिंह ने एक रियलिटी शो के जरिए अपनी दुल्हन की तलाश की। इस शो में 12 लड़कियां थीं लेकिन मिका ने वाइल्ड कार्ड एंट्री से आईं आकांक्षा पुरी को चुना। दोनों कुछ समय तक साथ नजर आए लेकिन फिर शादी नहीं हुई और दोनों अलग हो गए। अब दोनों एक दूसरे को अच्छा दोस्त मानते हैं।

प्राइवेट आइलैंड और लग्जरी लाइफस्टाइल

मिका सिंह भारत के पहले ऐसे सिलेब्रिटी हैं जिनके पास खुद का प्राइवेट आइलैंड है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस आइलैंड की झलक भी दिखाई जिसमें वह मोटरबोट चलाते नजर आए। हालांकि उन्होंने इसकी कीमत और लोकेशन नहीं बताई। इसके अलावा मिका के पास सात नावें और दस घोड़े भी हैं जो उनकी शाही जिंदगी को दर्शाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button