मनोरंजन

Kalki 2898 AD New Updates: फिल्म की टीम चाहती थी प्रियंका चोपड़ा, लेकिन अभिनेत्री ने ठुकरा दिया प्रस्ताव! अब क्या होगा कल्कि 2898 AD में?

Kalki 2898 AD New Updates: दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल को लेकर कई बड़ी अभिनेत्रियों के नाम चर्चा में हैं। हाल ही में ऐसी खबरें आई थीं कि दीपिका के बाद फिल्म में प्रियंका चोपड़ा को कास्ट किया जा सकता है। हालांकि, अब ऐसा लग रहा है कि यह संभव नहीं हो पाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा ने इस फिल्म का हिस्सा बनने से मना कर दिया है।

‘कल्कि 2898 एडी’ की शानदार सफलता

जानकारी के अनुसार, तेलुगू फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ 27 जून 2024 को रिलीज़ हुई थी। यह साइंस-फिक्शन फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आई और बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। फिल्म के निर्देशक नाग अश्विन थे। अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी ने इसमें प्रमुख भूमिकाएँ निभाई थीं। फिल्म की सफलता के बाद इसके सीक्वल की घोषणा कर दी गई थी, जिसमें दीपिका पादुकोण को मुख्य भूमिका में देखा जाना था।

दीपिका की जगह प्रियंका चोपड़ा पर विचार

सीक्वल के लिए दीपिका पादुकोण ने फिल्म से बाहर होने का फैसला किया। निर्माताओं ने भी दीपिका के फिल्म छोड़ने की पुष्टि कर दी थी। इसके बाद खबरें आईं कि प्रियंका चोपड़ा को मुख्य अभिनेत्री के रूप में कास्ट किया जा सकता है। प्रियंका के वैश्विक फैनबेस को देखते हुए निर्माताओं ने उन्हें फिल्म में लेने पर विचार किया। लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका ने भी फिल्म साइन करने से पहले कुछ शर्तें रखीं, जो दीपिका पादुकोण जैसी थीं।

प्रियंका के शर्तें और अन्य विकल्प

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका ने शूटिंग के समय और शेड्यूल में लचीलापन चाहा ताकि वह अपनी बेटी को समय दे सकें। इसके अलावा, उन्होंने फिल्म के लिए अपने फीस में कोई समझौता नहीं करने की शर्त रखी और लगभग वही फीस मांगी जो दीपिका को दी गई थी। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि प्रियंका के अलावा, आलिया भट्ट, साई पल्लवी और अनुष्का शेट्टी को भी इस फिल्म में कास्ट करने के लिए संपर्क किया गया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि निर्माता टीम किस अभिनेत्री को सीक्वल में मुख्य भूमिका के लिए फाइनल करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button