राजनीतिराज्य

पंजाब निकाय चुनाव में हाई वोल्टेज मुकाबला, बैलगाड़ी पर वोट डालने पहुंचे राजा वड़िंग

पंजाब में आज 8 नगर निगमों और 75 नगर परिषदों समेत कुल 104 स्थानीय निकायों के चुनाव के लिए सुबह से मतदान जारी है। राज्यभर में चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म नजर आ रहा है और मतदान केंद्रों पर लोगों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। इसी बीच पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अपने अलग अंदाज से सबका ध्यान खींच लिया। राजा वड़िंग अपनी पत्नी के साथ बठिंडा के मलौट में बैलगाड़ी पर सवार होकर वोट डालने पहुंचे। उन्होंने पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में यह अनोखा प्रदर्शन किया। बैलगाड़ी में मतदान केंद्र पहुंचते ही वहां मौजूद लोगों और मीडिया का ध्यान उनकी ओर चला गया। कांग्रेस नेताओं ने इसे आम जनता की महंगाई से जुड़ी परेशानियों का प्रतीक बताया। दूसरी ओर आम आदमी पार्टी और बीजेपी ने इसे राजनीतिक ड्रामा करार दिया। पंजाब में इस बार निकाय चुनाव सिर्फ स्थानीय मुद्दों तक सीमित नहीं दिख रहे बल्कि महंगाई। कानून व्यवस्था और राजनीतिक संघर्ष भी चुनावी बहस का बड़ा हिस्सा बन गए हैं।

रायकोट में कांग्रेस उम्मीदवार पर हमला। चुनावी माहौल में बढ़ा तनाव

मतदान के बीच रायकोट से एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई जहां वार्ड नंबर 4 से कांग्रेस उम्मीदवार जगदेव सिंह जग्गा पर जानलेवा हमला कर दिया गया। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि इस हमले के पीछे आम आदमी पार्टी विधायक हाकम ठेकेदार के समर्थकों का हाथ है। हमले में घायल जगदेव सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है और डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद लुधियाना के डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया है। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया और बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थक अस्पताल और घटनास्थल के बाहर जमा हो गए। कांग्रेस नेताओं ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताते हुए कहा कि विरोधियों को डराने और चुनाव प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। पार्टी नेताओं का आरोप है कि चुनाव में हार की आशंका को देखते हुए हिंसा का सहारा लिया जा रहा है। हालांकि आम आदमी पार्टी की ओर से इन आरोपों पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इस घटना ने पंजाब के निकाय चुनावों की संवेदनशीलता और राजनीतिक तनाव को और बढ़ा दिया है।

पंजाब निकाय चुनाव में हाई वोल्टेज मुकाबला, बैलगाड़ी पर वोट डालने पहुंचे राजा वड़िंग

पुलिस अलर्ट पर। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बढ़ाई गई

रायकोट की घटना के बाद पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। राज्य के कई संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से कराया जा सके। अधिकारियों का कहना है कि हमले की हर एंगल से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस ने लोगों से अपील की है कि वे डर के माहौल में न आएं और लोकतांत्रिक तरीके से मतदान करें। दूसरी तरफ प्रशासन लगातार लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है। पंजाब के कई शहरों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मतदान सुबह 8 बजे शुरू हुआ और शाम 5 बजे तक चलेगा। वोटों की गिनती 29 मई को होगी। इस बार चुनाव मतपत्रों के जरिए कराए जा रहे हैं जिससे प्रशासन पर निष्पक्ष मतदान कराने की बड़ी जिम्मेदारी है। राजनीतिक दलों की नजर खास तौर पर नगर निगम चुनावों पर टिकी हुई है क्योंकि इनके नतीजे आने वाले बड़े चुनावों की दिशा तय कर सकते हैं।

7555 उम्मीदवार मैदान में। AAP और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर

इस बार पंजाब निकाय चुनाव में कुल 7555 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सबसे ज्यादा उम्मीदवार सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने उतारे हैं जिनकी संख्या 1801 है। इसके बाद कांग्रेस ने 1550 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं जबकि बीजेपी के 1316 और शिरोमणि अकाली दल के 1251 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। बहुजन समाज पार्टी भी 96 उम्मीदवारों के साथ मैदान में है जबकि 1528 निर्दलीय उम्मीदवार भी मुकाबले को दिलचस्प बना रहे हैं। जिन 8 नगर निगमों में चुनाव हो रहे हैं उनमें मोहाली। बठिंडा। अबोहर। बरनाला। कपूरथला। मोगा। बटाला और पठानकोट शामिल हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इन चुनावों के नतीजे पंजाब की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत दे सकते हैं। खासकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर ने मुकाबले को बेहद दिलचस्प बना दिया है। अब सबकी नजर 29 मई को आने वाले नतीजों पर टिकी हुई है जो पंजाब की स्थानीय राजनीति का नया समीकरण तय करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button