ENG vs ZIM: इंग्लैंड और जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक मुकाबला, क्या 22 साल बाद होगा कुछ नया?

ENG vs ZIM: टेस्ट क्रिकेट सबसे पुराना और सम्मानित क्रिकेट प्रारूप है। टेस्ट क्रिकेट को सालभर पसंद किया जाता है। इसी वजह से टेस्ट सीरीज की तैयारियां पहले से शुरू हो जाती हैं। मई 2025 में एक टेस्ट मैच खेला जाएगा जो केवल 4 दिनों का होगा। यह टेस्ट मैच इंग्लैंड और जिम्बाब्वे के बीच होगा।
इंग्लैंड और जिम्बाब्वे के बीच लंबे समय बाद मुकाबला
इंग्लैंड और जिम्बाब्वे के बीच यह टेस्ट मैच लगभग 22 सालों के बाद हो रहा है। दोनों टीमों के बीच आखिरी टेस्ट मैच जून 2003 में खेला गया था जिसमें इंग्लैंड ने जिम्बाब्वे को एक पारी और 69 रन से हराया था। अब दोनों टीमें एक बार फिर 4 दिनी टेस्ट में आमने-सामने होंगी।
https://twitter.com/ZimCricketv/status/1918618294195527824
जिम्बाब्वे का दूसरा 4 दिनी टेस्ट मैच
यह जिम्बाब्वे का दूसरा चार दिनी टेस्ट मैच होगा। इससे पहले जिम्बाब्वे ने दिसंबर 2017 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक दिन-रात्रि 4 दिनी टेस्ट मैच खेला था। वहीं इंग्लैंड ने 2019 और 2023 में आयरलैंड के खिलाफ दो 4 दिनी टेस्ट मैच खेले हैं। अब यह दोनों टीमें एक बार फिर 4 दिनी टेस्ट खेलेंगी।
टीमों की घोषणा
इंग्लैंड और जिम्बाब्वे दोनों ने इस टेस्ट मैच के लिए अपनी-अपनी टीमों की घोषणा कर दी है। जिम्बाब्वे ने इस मैच के लिए 15 खिलाड़ियों का चयन किया है और कप्तानी की जिम्मेदारी क्रेग एर्विन को दी है। वहीं इंग्लैंड ने 13 खिलाड़ियों का चयन किया है जिसमें बेन स्टोक्स को कप्तान बनाया गया है।
https://twitter.com/englandcricket/status/1918262952496410627
ENG vs ZIM टेस्ट मैच की जानकारी
यह 4 दिनी टेस्ट मैच 22 मई 2025 से शुरू होगा और 25 मई 2025 तक चलेगा। मैच का आयोजन ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम में होगा और भारतीय समयानुसार यह मैच दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। यह एक ऐतिहासिक टेस्ट है क्योंकि दोनों टीमों के बीच लंबे समय बाद टेस्ट क्रिकेट में भिड़ंत होगी।
