देश

CM Mohan Yadav का पाकिस्तान पर गरमागरम हमला! तिरंगा यात्रा में गूंजा देशभक्ति का जज्बा

CM Mohan Yadav ने भोपाल के रोशनपुरा चौराहे से शुरू हुई तिरंगा यात्रा के दौरान पाकिस्तान पर जमकर गरजे। उन्होंने कहा कि भारत को आगे बढ़ने से कोई ताकत नहीं रोक सकती। लोकतंत्र मजबूत हो रहा है और हम सभी सेना को सम्मान देने के लिए एकत्रित हुए हैं। ऑपरेशन सिंदूर ने हमारी एकता और वीरता का प्रमाण पूरी दुनिया को दिखा दिया है।

तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

इस यात्रा में धार्मिक गुरुओं से लेकर विधायक और सांसद तक शामिल हुए। वरिष्ठ सांसद वीडी शर्मा विधायक रमेश्वर शर्मा मेयर मालती राय और मंत्री विश्वास सारंग समेत कई जनप्रतिनिधि और नागरिक हाथों में तिरंगा लिए उत्साह से भरे नजर आए। सभी वर्गों और समुदायों के लोग इस यात्रा में एकजुट होकर देशभक्ति का संदेश दे रहे थे।

ऑपरेशन सिंदूर बना नया इतिहास

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन देश के लिए गर्व का क्षण है। लगातार तिरंगा यात्राओं के जरिए दुनिया को भारत की ताकत का संदेश दिया जा रहा है। राफेल ने कमाल कर दिखाया और भारतीय सेना ने अद्वितीय साहस दिखाया। यह आज़ादी के बाद भारत का चौथा युद्ध था जिसमें पाकिस्तान को चार दिन में घुटनों पर ला दिया गया।

ब्रह्मोस ने उड़ाए पाकिस्तान के होश

डॉ. यादव ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने कुछ ऐसा कर दिखाया जो ना पहले हुआ ना आगे होगा। ब्रह्मोस मिसाइलों ने चंद सेकंड में पाकिस्तान की एयरवेज को तबाह कर दिया। रात 11:30 बजे जब पाकिस्तान का प्रधानमंत्री अपने राष्ट्रपति से बात करने गया तो वह बोल भी नहीं पाया।

अगर छेड़ा तो छोड़ेंगे नहीं

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के शब्दों को दोहराते हुए कहा कि अगर हमें छेड़ा गया तो हम छोड़ेंगे नहीं। यह नया भारत है जो अपने दुश्मनों को घर में घुसकर मारेगा। प्रधानमंत्री ने बहनों की सिंदूर की रक्षा के लिए आतंकवादियों को किसी भी कोने से ढूंढ निकालने की कसम खाई थी और सेना ने उसे निभा दिखाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button