एप्पल इवेंट 2026: 2 मार्च से लॉन्च होंगे iPhone 17e और कम कीमत वाला मैकबुक

टेक दिग्गज एप्पल अपने बड़े हफ्ते की शुरुआत कर चुका है। एप्पल के सीईओ टिम कुक ने X पर पोस्ट करके संकेत दिया कि 2 मार्च से 4 मार्च तक कंपनी धमाकेदार नए प्रोडक्ट्स लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस इवेंट में कम कीमत वाला मैकबुक, iPhone 17e, नए MacBook Pro चिप्स, MacBook Air का अपडेट और दो नए iPad मॉडल पेश किए जा सकते हैं। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यह हफ्ता एप्पल के लिए तकनीकी नवाचार का प्रमुख प्रदर्शन साबित हो सकता है।
कम कीमत वाला मैकबुक और iPhone 17e की उम्मीद
रिपोर्ट्स के मुताबिक एप्पल एक नया किफायती मैकबुक लॉन्च कर सकता है, जिसकी कीमत अमेरिका में लगभग 599 डॉलर यानी भारत में 54,000 रुपये हो सकती है। यह मैकबुक 12.9 इंच के LCD डिस्प्ले और iPhone 16 Pro के A18 Pro चिप के साथ आ सकता है। डिज़ाइन में येलो, ग्रीन और पिंक रंगों के विकल्प होंगे। वहीं, iPhone 17e को iPhone 16e का सक्सेसर माना जा रहा है। इसमें नया A19 चिपसेट, MagSafe सपोर्ट और नॉच डिस्प्ले की सुविधा हो सकती है। कीमत पिछले मॉडल के समान 59,900 रुपये के आस-पास रहने की संभावना है।

MacBook Pro और MacBook Air के नए वर्ज़न
पिछले साल M5 MacBook Pro लॉन्च हुआ था। अब अफवाहें हैं कि एप्पल M5 Pro और M5 Max चिप्स के साथ MacBook Pro अपडेट करने जा रही है। इस बार डिज़ाइन में ज्यादा बदलाव नहीं होंगे। वहीं MacBook Air को भी नए M5 चिप के साथ अपग्रेड किया जा सकता है। हालांकि डिज़ाइन और अन्य स्पेसिफिकेशन M4 मॉडल जैसे ही रह सकते हैं। भारत में M4 MacBook Air की कीमत 99,900 रुपये थी, जबकि M5 वर्ज़न की कीमत और फीचर्स इवेंट के दौरान सामने आएंगे।
नए iPad मॉडल और फीचर्स की उम्मीद
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस इवेंट में एप्पल दो नए iPad लॉन्च कर सकता है। इनमें iPad Air और iPad 12th जेनरेशन शामिल हो सकते हैं। iPad Air में M4 चिपसेट और बेस iPad में A18 चिप होने की संभावना है। ये नए iPad मॉडल पहले के M3 मॉडल और iPhone 16 से प्रेरित होंगे। डिजाइन में ज्यादा बदलाव नहीं होंगे, लेकिन प्रदर्शन और प्रोसेसिंग क्षमता में सुधार देखने को मिलेगा। भारत में M3 iPad Air की कीमत 59,900 रुपये से शुरू होती है, जबकि iPad 11th जेनरेशन 34,900 रुपये में लॉन्च हुआ था।
