टेक्नॉलॉजी

एक्स प्लेटफॉर्म डाउन: टाइमलाइन और कंटेंट पोस्टिंग में आई भारी परेशानी

एलोन मस्क का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) कुछ समय से डाउन चल रहा है। कई यूजर्स ने शिकायत की है कि उन्हें फीड एक्सेस करने और कंटेंट पोस्ट करने में दिक्कत आ रही है। कुछ यूजर्स ने ऐप और वेबसाइट के फीचर्स के काम न करने की भी बात कही है।

यूजर्स को हुई परेशानी

इंटरनेट आउटेज पर नजर रखने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के अनुसार, पिछले कुछ घंटों में कई शिकायतें सामने आई हैं। करीब 46% यूजर्स ने फीड एक्सेस में दिक्कत बताई, 34% ने ऐप और 14% ने वेबसाइट को लेकर समस्या बताई।

एक्स प्लेटफॉर्म डाउन: टाइमलाइन और कंटेंट पोस्टिंग में आई भारी परेशानी

अलग-अलग देशों के यूजर्स प्रभावित

शिकायतों में यह भी सामने आया कि यूजर्स को टाइमलाइन लोड करने में परेशानी हो रही है। लंदन सहित कई देशों के यूजर्स ने भी एक्स डाउन होने की जानकारी दी। फिलहाल यह साफ नहीं है कि कितने देशों के यूजर्स प्रभावित हुए हैं।

मीम्स और मजेदार प्रतिक्रियाएं

एक्स डाउन होने के बाद यूजर्स ने मीम्स शेयर करना शुरू कर दिया। किसी ने लिखा कि “RCB प्लेयर हेजलवुड इंडिया पहुंचे और पूरा एक्स डाउन हो गया।” कई यूजर्स ने एलोन मस्क की तस्वीर के साथ भी मजाकिया मीम्स शेयर किए।

डाउन होने का कारण नहीं पता

डाउनडिटेक्टर की रिपोर्ट में एकदम उछाल देखा गया, जिससे पता चलता है कि सभी यूजर्स के लिए सर्विस एक साथ डाउन हुई। अभी तक कंपनी की ओर से कारण सामने नहीं आया है। आमतौर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कुछ घंटों में बहाल हो जाते हैं, लेकिन अगर खामी बड़ी हो तो समय ज्यादा लग सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button