WPL 2026 से एलिस पेरी और एनाबेल सदरलैंड का अचानक नाम वापसी, टीमों में बड़ा झटका

WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग (WPL) का चौथा सीजन 9 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। सीजन की शुरुआत से पहले ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) को बड़ा झटका लगा है। RCB की स्टार ऑलराउंडर एलीस पेरी ने व्यक्तिगत कारणों से टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है। इसी तरह दिल्ली कैपिटल्स की अनुभवी खिलाड़ी एनेबल सदरलैंड भी आगामी WPL सीजन में खेलती हुई नहीं दिखाई देंगी। दोनों खिलाड़ियों के बिना अपनी टीमों को नए खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरना होगा, जो टीमों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है।
टीमों ने किया रिप्लेसमेंट की घोषणा
RCB ने एलीस पेरी की जगह सयाली सत्घरे को टीम में शामिल किया है। सत्घरे की कीमत 30 लाख रुपये रखी गई है और वह RCB के लिए इस सीजन में खेलेंगी। दिल्ली कैपिटल्स ने सदरलैंड की जगह ऑस्ट्रेलियाई लेग-स्पिनर अलाना किंग को शामिल किया है। अलाना किंग पिछले WPL सीजन में UP Warriorz टीम का हिस्सा रही थीं। किंग ने अब तक 27 T20I मैच खेले हैं और 27 विकेट अपने नाम किए हैं। DC में उनकी कीमत 60 लाख रुपये रखी गई है। यह बदलाव टीम की रणनीति और प्रदर्शन पर असर डाल सकता है।
🚨 News 🚨
Ellyse Perry and Annabel Sutherland withdraw from #TATAWPL 2026. Tara Norris set to miss due to international duties.
Details 🔽https://t.co/BCythS5gV3
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) December 30, 2025
UP Warriorz टीम को भी झटका
इस बीच, UP Warriorz टीम को भी बड़ा झटका लगा है। टीम की लेफ्ट-आर्म मीडियम पैसर तारा नॉरिस आगामी WPL 2026 में खेलती हुई नहीं दिखाई देंगी। उन्हें USA राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है, जो 2026 ICC महिला T20 विश्व कप क्वालीफायर में नेपाल में 18 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक खेलेगी। इसलिए तारा ने WPL 2026 से नाम वापस ले लिया। UP Warriorz ने उनकी जगह अंकैप्ड ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर चार्ली नॉट को साइन किया है, जिनकी कीमत 10 लाख रुपये रखी गई है।
एलीस पेरी की RCB में शानदार उपलब्धियां
एलीस पेरी RCB के लिए अब तक का अहम हिस्सा रही हैं। उन्होंने RCB के लिए WPL के सभी तीन सीजन खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 25 मैचों में 972 रन बनाए और उनका औसत 64.80 रहा। गेंदबाजी में भी उन्होंने कुल 14 विकेट अपने नाम किए हैं। उनके बिना RCB की टीम को आगामी सीजन में बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। उनकी बल्लेबाजी और ऑलराउंड क्षमताओं की कमी को टीम को नए खिलाड़ियों से पूरा करना होगा। ऐसे में WPL 2026 में RCB और DC दोनों ही अपनी रणनीति में बदलाव करने के लिए तैयार हैं।
