टेक्नॉलॉजी

WhatsApp के हिडन सिक्योरिटी टूल्स जो आपके अकाउंट को हैकिंग से बचा सकते हैं

WhatsApp अरबों यूजर्स के साथ दुनिया का सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। यह ऐप चैटिंग, कॉलिंग, फाइल शेयरिंग और ऑनलाइन मीटिंग जैसे कई फीचर्स ऑफर करता है। इतने बड़े यूजर बेस के कारण स्कैमर्स और धोखाधड़ी करने वाले लगातार कोशिशें करते रहते हैं। ऐसे में WhatsApp ने कुछ हिडन सिक्योरिटी टूल्स दिए हैं, जो यूजर्स को फ्रॉड और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचा सकते हैं।

टू-स्टेप वेरिफिकेशन: सुरक्षा का पहला कदम

सबसे जरूरी फीचर है टू-स्टेप वेरिफिकेशन। यह फीचर तब काम आता है जब कोई आपके नंबर को नए डिवाइस पर जोड़ने की कोशिश करता है। इसे ऑन करने के लिए WhatsApp में सेटिंग्स में जाकर अकाउंट → टू-स्टेप वेरिफिकेशन पर टैप करें। यहां आपको पिन क्रिएट करने और ईमेल एड करने का ऑप्शन मिलेगा। इससे कोई भी आपके नंबर को बिना आपके परमिशन के नया डिवाइस पर इस्तेमाल नहीं कर पाएगा। टू-स्टेप वेरिफिकेशन आपके अकाउंट को हैकिंग और चोरी से बचाने का पहला मजबूत कदम है।

WhatsApp के हिडन सिक्योरिटी टूल्स जो आपके अकाउंट को हैकिंग से बचा सकते हैं

चैट लॉक: निजी बातचीत की सुरक्षा

यदि आपका डिवाइस आपके अलावा किसी और द्वारा इस्तेमाल किया जाता है, तो चैट लॉक फीचर बेहद काम आता है। ऐप लॉक के अलावा आप इंडिविजुअल चैट्स को भी लॉक कर सकते हैं। इसके लिए फिंगरप्रिंट, टचआईडी या फेसआईडी वेरिफिकेशन की जरूरत होगी। इससे किसी और को आपके मैसेज पढ़ने का मौका नहीं मिलेगा। यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो अपने व्यक्तिगत या काम से जुड़ी चैट्स को सुरक्षित रखना चाहते हैं।

स्ट्रिक्ट अकाउंट सेटिंग: अनजान नंबर से सुरक्षा

WhatsApp का लेटेस्ट फीचर है स्ट्रिक्ट अकाउंट सेटिंग। इसे एक्टिव करते ही कई सिक्योरिटी ऑप्शन अपने आप चालू हो जाते हैं। इस सेटिंग को ऑन करने के बाद अनजान नंबरों से आने वाली फाइल्स और अटैचमेंट्स ब्लॉक हो जाएंगे। साथ ही URL प्रीव्यू डिसेबल हो जाएगा और अनजान नंबरों से आने वाली कॉल्स साइलेंट मोड में होंगी। इसे सेटिंग → प्राइवेसी ऑप्शन में जाकर इनेबल किया जा सकता है। यह फीचर खासकर उन यूजर्स के लिए मददगार है, जो अपने अकाउंट को अधिक सुरक्षित बनाना चाहते हैं और अनजाने खतरे से बचना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button