टेक्नॉलॉजी

WhatsApp कॉल्स में अब नहीं आएगा बैकग्राउंड शोर, नया फीचर देगा पूरी नियंत्रण

मैसेजिंग ऐप WhatsApp कॉलिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए एक नया फीचर लाने की तैयारी कर रहा है। हाल ही में कंपनी को वॉइस और वीडियो कॉल्स के लिए नॉइस कैंसिलेशन फीचर टेस्ट करते देखा गया है। इस फीचर के आने के बाद कॉल के दौरान बैकग्राउंड शोर को कम किया जा सकेगा। यानी अब कॉल के दौरान ट्रैफिक का शोर, लोगों की आवाज़ या कोई भी बाहरी आवाज़ आपके बातचीत में बाधा नहीं डालेगी। यह फीचर आगामी अपडेट के साथ रोल आउट किया जा सकता है।

फीचर कैसे करेगा काम

अगर आप अक्सर भीड़-भाड़ वाली जगहों पर रहते हैं या काम करते हैं, तो कॉल के दौरान अक्सर बैकग्राउंड शोर आपकी बातचीत में रुकावट डालता है। WhatsApp का नया नॉइस कैंसिलेशन फीचर इसी समस्या को हल करेगा। यह फीचर आपके आसपास के शोर को पहचानकर उसे फिल्टर कर देगा। इसके बाद सामने वाले यूजर के पास सिर्फ आपकी आवाज़ जाएगी। यानी चाहे आपके पीछे गाड़ियों के हॉर्न बज रहे हों या तेज हवा चल रही हो, सामने वाला व्यक्ति आपकी आवाज़ स्पष्ट और साफ़ सुन सकेगा।

WhatsApp कॉल्स में अब नहीं आएगा बैकग्राउंड शोर, नया फीचर देगा पूरी नियंत्रण

एंड्रॉयड और आईफोन दोनों के लिए उपयोगी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह फीचर एंड्रॉयड और ऐप्पल डिवाइसेस पर काम करेगा। iPhone और iPad में पहले से बिल्ट-इन वॉइस आइसोलेशन फीचर होता है, जो कॉल के दौरान बैकग्राउंड नॉइस को कम करता है। WhatsApp ऑडियो सेटिंग के जरिए इसे और बेहतर बना सकता है। हालांकि, एंड्रॉयड में इस तरह का बिल्ट-इन फीचर मौजूद नहीं है। ऐसे में WhatsApp का यह नया नॉइस कैंसिलेशन फीचर एंड्रॉयड यूजर के लिए बेहद सहूलियत वाला साबित होगा।

यूजर के पास रहेगा पूरा कंट्रोल

WhatsApp ने इस फीचर में यूजर के कंट्रोल को प्राथमिकता दी है। यानी यूजर यह तय कर सकेगा कि वह नॉइस कैंसिलेशन फीचर का उपयोग करना चाहता है या नहीं। फीचर को ऑन या ऑफ करना पूरी तरह से यूजर के हाथ में होगा। इसके अलावा, इस फीचर के इस्तेमाल से मैसेज की एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन सुरक्षा पर कोई असर नहीं पड़ेगा। यूजर्स अब कॉल के दौरान साफ़ और स्पष्ट आवाज़ के साथ सुरक्षित बातचीत का अनुभव कर पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button