Tripti Dimri: बॉयफ्रेंड संग तृप्ति डिमरी की एयरपोर्ट स्पॉटिंग ने बढ़ाई हलचल, सोशल मीडिया पर छाए कपल

Tripti Dimri: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस त्रिप्ती डिमरी इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्म एनिमल के बाद से वह दर्शकों की नेशनल क्रश बन गई हैं और हर जगह उनकी चर्चा है। निर्माता-निर्देशक उन्हें अपनी फिल्मों में कास्ट करने के लिए लाइन में खड़े हैं, वहीं उनके फैंस भी हर अंदाज में उन्हें देखना चाहते हैं। प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ त्रिप्ती अपनी पर्सनल लाइफ और बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में सैम मर्चेंट उन्हें एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
सादगी भरे अंदाज में दिखे त्रिप्ती और सैम
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि त्रिप्ती अपने बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट की लग्जरी कार से एयरपोर्ट पर उतरती हैं। इसके बाद सैम खुद गाड़ी से बाहर निकलते हैं और त्रिप्ती का सामान निकालकर उन्हें थमाते हैं। दोनों ने एक-दूसरे को सिंपल तरीके से बाय कहा और चले गए। न तो कोई पब्लिक डिस्प्ले ऑफ अफेक्शन हुआ और न ही हग या किस, सिर्फ साधारण अंदाज में दोनों का विदा लेना फैंस को खूब पसंद आ रहा है। त्रिप्ती इस दौरान ब्लैक ट्राउजर और व्हाइट शर्ट में नजर आईं, जबकि सैम डेनिम और टी-शर्ट में बेहद कैजुअल लुक में दिखाई दिए।
View this post on Instagram
फैंस की प्रतिक्रियाएँ – “ट्रू लव”
जैसे ही यह वीडियो सामने आया, फैंस ने जमकर कमेंट्स करने शुरू कर दिए। किसी ने लिखा – “सो क्यूट” तो किसी ने इसे “ट्रू लव” करार दिया। वहीं, कुछ फैंस यह पूछते दिखे कि दोनों ने हग या किस क्यों नहीं किया। कई लोग उनके इस सिंपल अंदाज पर दिल हार बैठे और हार्ट इमोजी बनाकर पोस्ट करने लगे। सोशल मीडिया पर यह वीडियो लगातार वायरल हो रहा है और लोग त्रिप्ती और सैम की जोड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं।
वर्क फ्रंट पर व्यस्त त्रिप्ती
अगर त्रिप्ती के फिल्मी करियर की बात करें तो हाल ही में वह फिल्म ‘धड़क 2’ में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी लीड रोल में थे। फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला और त्रिप्ती की एक्टिंग की भी काफी तारीफ हुई। एनिमल के बाद से त्रिप्ती की फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा हुआ है और मेकर्स उन्हें अपनी फिल्मों में कास्ट करने के लिए उत्सुक हैं। आने वाले समय में त्रिप्ती कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं। वहीं, उनकी पर्सनल लाइफ की झलकियां भी उनके फैंस को उतनी ही उत्सुकता से भाती हैं, जितनी उनकी फिल्मों की खबरें।
