Imani Dia Smith की हत्या का खुलासा, 3 साल के बच्चे की माँ थी अभिनेत्री

Imani Dia Smith: हॉलीवुड में एक बार फिर दुखद खबर ने सभी को झकझोर दिया है। 25 वर्षीय अभिनेत्री इमानी डाया स्मिथ की हत्या की खबर सामने आई है। उनकी हत्या के आरोप में उनके प्रेमी जॉर्डन डी. जैक्सन स्मॉल को गिरफ्तार किया गया है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। इमानी ने ‘द लाइन किंग’ में नाला के किरदार को अपनी आवाज़ दी थी और उनकी इस असामयिक मौत ने फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ा दी है। क्रिसमस के दिन जब पूरी दुनिया इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मना रही थी, उसी समय हॉलीवुड में गम की छाया फैल गई।
इमानी की लाश मिली 21 दिसंबर को
मिली जानकारी के अनुसार, इमानी का शव 21 दिसंबर को उनके घर में न्यू जर्सी के एडिसन शहर में पाया गया। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। मिडलसेक्स काउंटी प्रॉसिक्यूटर ऑफिस के अनुसार, इमानी के शरीर पर कई छुरा घोंपने के निशान थे। उन्हें तुरंत रॉबर्ट वुड जॉनसन यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल, न्यू ब्रंसविक ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुँचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई कि यह कोई आकस्मिक घटना नहीं थी, बल्कि हत्या का मामला है।
प्रेमी पर हत्या का आरोप
इमानी के परिवार ने क्राउडफंडिंग वेबसाइट GoFundMe पर बताया कि इमानी की हत्या उनके प्रेमी जॉर्डन डी. जैक्सन स्मॉल ने की। परिवार ने दावा किया कि इमानी को बिना किसी वजह के मार डाला गया। पुलिस अधिकारियों ने भी पुष्टि की है कि यह कोई यादृच्छिक (random) हमला नहीं था। जॉर्डन पर पहले दर्जे की हत्या और दूसरे दर्जे में बाल सुरक्षा उल्लंघन के आरोप लगाए गए हैं। फिलहाल जॉर्डन पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है।
इमानी की बेटी और परिवार की चिंता
खबरों के अनुसार, इमानी डाया स्मिथ तीन साल की बेटी की मां थीं। यह बच्चा कथित रूप से जॉर्डन का है, हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। परिवार और करीबी इस हत्याकांड से गहरे सदमे में हैं। इमानी की असामयिक मौत ने न केवल हॉलीवुड को बल्कि उनके फैंस और सहयोगियों को भी गहरे दुःख में डाल दिया है। पुलिस ने कहा है कि इस मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
