मनोरंजन

‘द केरल स्टोरी 2’ का ट्रेलर रिलीज, धर्म परिवर्तन और परिवार की दर्दनाक कहानी

विपुल अमृतलाल शाह और उनके बैनर सनशाइन पिक्चर्स के समर्थन से बनी ‘द केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड’ का ट्रेलर आखिरकार सामने आ गया है। यह फिल्म 2022 की चर्चित फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ का अगला पार्ट है। मेकर्स ने इस ट्रेलर के माध्यम से यह संकेत दिया है कि कहानी पहले से कहीं ज्यादा डार्क और बड़ी होगी। फिल्म के ट्रेलर में कई राज्यों और निजी त्रासदियों की झलक दिखाई जा रही है, जो आने वाली फिल्म के रोमांच और संवेदनशील विषय को दर्शाती है। फिल्म 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ट्रेलर में दिखी कहानी की शुरुआती झलक

ट्रेलर की शुरुआत एक रोंगटे खड़े कर देने वाली चेतावनी से होती है जिसमें कहा गया है कि अगले 25 सालों में भारत एक इस्लामिक स्टेट में बदल सकता है। इसके बाद कहानी राजस्थान की ओर मुड़ती है, जहाँ एक हिंदू परिवार पुलिस स्टेशन में POCSO शिकायत दर्ज कराता है। उनका आरोप है कि उनकी 16 साल की बेटी का जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया। इसके बाद कहानी मध्य प्रदेश पहुँचती है, जहाँ एक हिंदू युवती को धोखे से शादी के जाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया जाता है। यह हिस्सा धोखे, अकेलेपन और टूटे हुए भरोसे की डरावनी तस्वीर पेश करता है।

'द केरल स्टोरी 2' का ट्रेलर रिलीज, धर्म परिवर्तन और परिवार की दर्दनाक कहानी

केरल में कहानी का मोड़

कहानी का तीसरा हिस्सा केरल में सेट है, जहाँ एक मुस्लिम लड़का अपनी हिंदू गर्लफ्रेंड के सामने लिव-इन रिलेशनशिप का प्रस्ताव रखता है। जब लड़की साफ कह देती है कि वह अपना धर्म नहीं बदलेगी, तब हालात बिगड़ने लगते हैं। ट्रेलर में तीखी बहस और टकराव के सीन दिखाई देते हैं, जो पहचान, आस्था और निजी आजादी के बीच की जंग को उजागर करते हैं। यह हिस्सा दर्शकों को कहानी के संवेदनशील और विवादास्पद पहलुओं से रूबरू कराता है।

स्टारकास्ट और फिल्म की विशेषताएं

कामाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म तीन हिंदू लड़कियों उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा की झकझोर देने वाली कहानी को सामने लाती है। उनकी जिंदगी तब बदलती है जब उन्हें तीन मुस्लिम लड़कों से प्यार होता है और धीरे-धीरे रिश्तों के पीछे छिपा धर्म परिवर्तन का एजेंडा सामने आता है। विपुल अमृतलाल शाह इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं जबकि आशिन ए. शाह को-प्रोड्यूसर हैं। इस फिल्म का ट्रेलर पहले ही दर्शकों में उत्सुकता पैदा कर चुका है और यह पिछले पार्ट की तुलना में और भी ज्यादा बोल्ड और संवेदनशील विषय पर आधारित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button