Arattai ऐप ने मचाया धमाल, लेकिन इसके पीछे का आदमी Sridhar Vembu का सिंपल लाइफस्टाइल है चौंकाने वाला!

भारत में स्वदेशी इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप अरत्ती (Arattai) इन दिनों खूब चर्चा में है। इस ऐप में WhatsApp जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं और लॉन्च होते ही यह ऐप स्टोर पर तेजी से लोकप्रिय हो गया और टॉप रैंकिंग तक पहुंच गया। लेकिन इस ऐप के पीछे जिस व्यक्ति की कहानी है, वह किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। हम बात कर रहे हैं Sridhar Vembu की, जो Zoho Corporation के संस्थापक और अरबपति उद्यमी हैं। उनकी संपत्ति लगभग $5.8 बिलियन (करीब ₹8,850 करोड़) आंकी गई है। इसके बावजूद, वह बेहद साधारण और जमीन से जुड़ी जिंदगी जीते हैं और अक्सर गांव की पगडंडियों पर साइकिल चलाते हुए देखे जाते हैं।
IIT से अमेरिका तक की प्रेरणादायक यात्रा
Sridhar Vembu की जीवन यात्रा बेहद प्रेरक है। उन्होंने 1989 में IIT मद्रास से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में B.Tech पूरी की और इसके बाद अमेरिका की Princeton University से PhD हासिल की। पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्होंने अमेरिकी कंपनी Qualcomm में सिस्टम डिजाइन इंजीनियर के रूप में काम करना शुरू किया। लेकिन उन्होंने अपनी नौकरी में संतुष्टि नहीं पाई और कुछ बड़ा करने का सपना देखा। उनका उद्देश्य केवल उच्च पद या पैसे कमाना नहीं था, बल्कि कुछ ऐसा करना था जिससे समाज और देश को लाभ हो।
Zoho की स्थापना और वैश्विक सफलता
1990 के दशक में, Sridhar Vembu ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ AdventNet नामक कंपनी शुरू की, जो बाद में Zoho Corporation के रूप में विकसित हुई। आज Zoho को भारत की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनियों में से एक माना जाता है, जो दुनियाभर में लाखों ग्राहकों को सेवाएँ प्रदान करती है। 2023-24 में Zoho की संयुक्त आय लगभग ₹8,703 करोड़ रही और कंपनी का मूल्यांकन ₹1.04 लाख करोड़ तक पहुँच गया। Arattai जैसी नई परियोजनाओं की सफलता ने कंपनी की नवोन्मेषी छवि को और मजबूत किया।
अरबपति होने के बावजूद साधारण जीवन
Sridhar Vembu को Forbes 2024 India Top 100 Billionaires सूची में 51वां स्थान मिला। उनकी संपत्ति हर साल तेजी से बढ़ रही है। जबकि 2018 में उनकी कुल संपत्ति $1.6 बिलियन थी, 2024 में यह $5 बिलियन से अधिक हो गई है। इसके बावजूद उन्होंने तमिलनाडु के Tenkasi और Thanjavur जैसे गांवों को अपना आधार बनाया और बड़े शहरों का मोह नहीं रखा। वह अक्सर स्थानीय यात्रा के लिए साइकिल का उपयोग करते हैं। इसी वजह से, अरबपति होने के बावजूद वह बेहद सरल और जमीन से जुड़े व्यक्ति के रूप में जाने जाते हैं।
