Tanya Mittal ने वेस्टर्न कपड़े पहनने की इच्छा जताई, सोशल मीडिया पर शुरू हुआ ‘महायुद्ध’

बिग बॉस 19 से सुर्खियों में आई Tanya Mittal अब भी सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने अपने X (ट्विटर) हैंडल पर अपने फैशन स्टाइल को लेकर अपनी दिली इच्छा जाहिर की। तान्या ने लिखा कि वे वेस्टर्न कपड़े पहनना चाहती हैं, जैसे शॉर्ट्स, स्कर्ट्स और ड्रेसेस, लेकिन उन्हें डर है कि दुनिया उनके इस फैसले को स्वीकार करेगी या नहीं। उनके इस ट्वीट ने इंटरनेट पर तेजी से हलचल मचा दी।
ट्रोल्स ने किया हमला और आरोप लगाए सिम्पैथी कार्ड खेलने के
तान्या के ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें आलोचनाओं का सामना कराना पड़ा। कई ट्रोल्स ने उनके पुराने बयानों का हवाला देते हुए उन्हें ‘सिम्पैथी कार्ड’ खेलने का आरोप लगाया। एक यूजर ने लिखा, “पहनो… पहले जैसा मना कौन कर रहा? बस पहनने के बाद मत बोलो कि कभी नहीं पहना। खुद झूठ बोलते हो ट्रोल होने के लिए, फिर सिम्पैथी कार्ड फेंको।” ऐसे कमेंट्स ने सोशल मीडिया पर बहस और बढ़ा दी।

फैंस ने किया हौसला बढ़ाने का काम
हालांकि, ट्रोलिंग के बीच तान्या के चाहने वाले फैंस उनके साथ खड़े रहे। एक फैन ने लिखा, “दुनिया हमेशा कुछ न कुछ कहेगी, लेकिन आपकी खुशी उन आवाजों से ज्यादा ऊंची होनी चाहिए।” दूसरे फैन ने उन्हें सलाह दी, “ये आपकी बॉडी और लाइफ है। वही करें जो आपको खुशी दे, दूसरों की सोच में मत उलझो।” इस तरह फैंस ने तान्या को आत्मविश्वास देने का प्रयास किया और उनकी इच्छा को समर्थन दिया।
वर्क फ्रंट और भविष्य की योजनाएं
वर्क फ्रंट पर तान्या मित्तल को पिछली बार बिग बॉस 19 में देखा गया था। शो के दौरान भी उनके पहनावे और व्यवहार को लेकर काफी चर्चा हुई थी। अब सवाल ये है कि क्या तान्या सोशल मीडिया पर मिली आलोचनाओं को नजरअंदाज कर अपने वेस्टर्न लुक वाले सपने को पूरा करेंगी। फैंस इस समय उनके अगले कदम और स्टाइल स्टेटमेंट के लिए उत्साहित हैं।
