SMAT 2025 Final: ईशान किशन बने पहले कप्तान जिन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी फाइनल में सेंचुरी बनाई

SMAT 2025 Final: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के फाइनल में झारखंड के कप्तान ईशान किशन ने इतिहास रच दिया। उन्होंने हरियाणा के खिलाफ 49 गेंदों में 101 रन बनाते हुए एक बेहद तेज़ पारी खेली, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 206.12 रहा। झारखंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही, पहले ओवर में ही ओपनर विराट सिंह सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद ईशान किशन और कुमार कुशाग्र ने मिलकर 177 रन की जबरदस्त साझेदारी निभाई।
फाइनल में ईशान किशन की ऐतिहासिक पारी
फाइनल में हरियाणा के कप्तान अंकित कुमार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। झारखंड की शुरुआती विकेट जल्दी गिर गई, लेकिन ईशान किशन ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से मैच का रुख झारखंड की ओर मोड़ दिया। उन्होंने हाफ सेंचुरी सिर्फ 24 गेंदों में पूरी की और 14वें ओवर की चौथी गेंद पर छक्के के साथ अपना सेंचुरी पूरा किया। उनकी इस पारी में उन्होंने 10 छक्के और 6 चौके जड़े। ईशान किशन पहले कप्तान बन गए हैं जिन्होंने फाइनल में सेंचुरी बनाई, और यह इस टूर्नामेंट में दूसरा ऐसा रिकॉर्ड है।
ईशान किशन ने 500 रन का आंकड़ा भी पार किया
इस फाइनल के दौरान ईशान किशन ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में 500 रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने 10 पारियों में कुल 517 रन बनाए, जिसमें 2 सेंचुरी और 2 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 113 रन* का है, जो उन्होंने त्रिपुरा के खिलाफ बनाया था। उनकी लगातार शानदार बल्लेबाजी ने झारखंड की टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
झारखंड का विशाल स्कोर और हरियाणा की शुरुआत
झारखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 262 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। ईशान किशन की ऐतिहासिक पारी की बदौलत टीम ने फाइनल में दबदबा बना लिया। लेख लिखे जाने तक हरियाणा की टीम 4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 35 रन ही बना पाई थी। यह स्पष्ट संकेत है कि झारखंड फाइनल जीतने की दिशा में मजबूत स्थिति में है और ईशान किशन की कप्तानी इस मैच में निर्णायक साबित हो रही है।
