Delhi Airport पर सुरक्षा बढ़ाई गई! यात्रियों के लिए जारी की गई एडवाइजरी

Delhi Airport: बीती रात भारत और पाकिस्तान के बीच कोई संघर्ष नहीं हुआ। यह खबर वर्तमान में दोनों देशों के बीच चल रही तनावपूर्ण स्थिति में एक राहत का संकेत है। इससे तनाव कम होने की उम्मीद जताई जा रही है और यह स्थिति दोनों देशों के लिए शांति की ओर एक कदम है।
दिल्ली एयरपोर्ट की एडवाइजरी
सोमवार को दिल्ली एयरपोर्ट ने अपने यात्रियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की। एयरपोर्ट ने बताया कि फिलहाल संचालन सुचारू रूप से चल रहा है। हालांकि सुरक्षा उपायों के कारण और एयरस्पेस की स्थिति के चलते यात्रियों को चेकपॉइंट्स पर अधिक समय लग सकता है।
Passenger Advisory issued at 09:30 Hours#DelhiAirport #PassengerAdvisory #DELAdvisory pic.twitter.com/LyNdPTtWqf
— Delhi Airport (@DelhiAirport) May 12, 2025
यात्रियों को दी गई सलाह
दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों से कहा कि वे अपनी एयरलाइनों के अपडेट और निर्देशों का पालन करें। साथ ही उन्होंने यात्रियों को हैंड बैगेज और चेक-इन सामान की नियमों का ध्यान रखने की सलाह दी। सुरक्षा जांच में ज्यादा समय लग सकता है इसलिए यात्रियों को पहले एयरपोर्ट पर पहुंचने का आग्रह किया गया।
100 फ्लाइट्स की रद्दीकरण
रविवार को दिल्ली से और दिल्ली के लिए लगभग 100 फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं। एयरपोर्ट पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए देश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में कम से कम 32 एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं।
भारत-पाकिस्तान का समझौता
शनिवार को भारत और पाकिस्तान के बीच सभी प्रकार की फायरिंग और सैन्य कार्रवाई को रोकने पर समझौता हुआ था। यह कदम दोनों देशों के बीच शांति बहाल करने की दिशा में एक सकारात्मक संकेत है। इससे हवाई यात्रा और एयरपोर्ट संचालन में राहत मिली है।