टेक्नॉलॉजी

Samsung Galaxy S26 अल्ट्रा में 200MP कैमरा और सुपरफास्ट रैम, ऐप्पल-वनप्लस को टक्कर

Samsung Galaxy S26 अल्ट्रा को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है, जिसने टेक दुनिया में हलचल मचा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फोन में अब तक की सबसे तेज़ LPDDR5X RAM मिलेगी, जिसकी स्पीड 10.7 Gbps तक होगी। इस फीचर ने एप्पल, वनप्लस, शाओमी और वीवो जैसे ब्रांड्स की टेंशन बढ़ा दी है। सैमसंग का यह फ्लैगशिप मॉडल जनवरी 2026 में लॉन्च हो सकता है। इसमें OneUI 8.5 मिलेगा, जो Android 16 पर आधारित होगा और एडवांस AI फीचर्स के साथ आएगा। इस सीरीज़ में गैलेक्सी S26 और गैलेक्सी S26 एज भी शामिल होंगे।

डिज़ाइन में हल्का बदलाव, कैमरा होगा दमदार

गैलेक्सी S26 अल्ट्रा, इस साल लॉन्च हुए गैलेक्सी S25 अल्ट्रा का अपग्रेड वर्ज़न होगा। डिज़ाइन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन कैमरा सेटअप पहले की तरह चार रियर कैमरों के साथ आएगा। इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP, 48MP और 10MP के तीन और सेंसर मिल सकते हैं। फोन में 10x ऑप्टिकल ज़ूम वाला पेरिस्कोप सेंसर भी शामिल हो सकता है। यह कैमरा क्वालिटी और ज़ूमिंग क्षमता को काफी बढ़ाएगा, जिससे फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी का अनुभव एक नए स्तर पर पहुंचेगा।

Samsung Galaxy S26 अल्ट्रा में 200MP कैमरा और सुपरफास्ट रैम, ऐप्पल-वनप्लस को टक्कर

LPDDR5X RAM और नया प्रोसेसर

SamMobile की रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy S26 अल्ट्रा में LPDDR5X RAM होगी, जो 12nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर बनी है और डेटा ट्रांसफर स्पीड को 25% तक बेहतर करती है। यह अब तक का सबसे छोटा और तेज़ DRAM चिप है, जिसकी मास प्रोडक्शन 2024 की दूसरी छमाही में शुरू हुई थी। फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite 3 प्रोसेसर हो सकता है, जो इसे अल्ट्रा-फास्ट परफॉर्मेंस देगा। स्टोरेज के लिए 24GB RAM और 1TB इंटरनल स्टोरेज का विकल्प भी मिलेगा।

संभावित स्पेसिफिकेशंस और बैटरी पावर

गैलेक्सी S26 अल्ट्रा में 6.9 इंच का OLED डिस्प्ले होगा, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। बैटरी 5500mAh की होगी, जो 45W वायर्ड और 25W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगी। कैमरा सेटअप में 200MP + 50MP + 48MP + 10MP का रियर कैमरा और 42MP का फ्रंट कैमरा शामिल होगा। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 16 और OneUI 8.5 पर काम करेगा, जिसमें AI-आधारित कई स्मार्ट फीचर्स मिलेंगे। यह कहा जा रहा है कि Samsung Galaxy S26 अल्ट्रा इस नई RAM और प्रोसेसर के साथ दुनिया का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन बन सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button