खेल

RCB का बड़ा ऐलान! बेंगलुरु भगदड़ में जान गंवाने वालों के परिवारों को मिलेगा मुआवजा – जानें कितने रुपये का किया गया वादा

IPL 2025 का खिताब आखिरकार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने जीत लिया। 18 सीज़न के लंबे इंतजार के बाद RCB ने 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। यह जीत टीम और फैंस दोनों के लिए ऐतिहासिक रही।

चिन्नास्वामी स्टेडियम में जश्न

खिताब जीतने के बाद 4 जून को बैंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी ने बड़ी सेलिब्रेशन का आयोजन किया। हजारों फैंस अपनी टीम को ट्रॉफी के साथ देखने पहुंचे। लेकिन इस जश्न का माहौल कुछ ही देर बाद मातम में बदल गया।

https://twitter.com/RCBTweets/status/1961647347987091595

भगदड़ में 11 लोगों की मौत

स्टेडियम के बाहर भीड़ अचानक बेकाबू हो गई और वहां भगदड़ मच गई। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। फैंस के लिए यह खुशी का दिन एक बड़े दर्द में बदल गया। शहर में मातम का माहौल छा गया।

https://twitter.com/RCBTweets/status/1960923232170819738

फ्रेंचाइज़ी का भावुक बयान

आरसीबी ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा, “4 जून 2025 को हम टूट गए। हमने आरसीबी परिवार के 11 सदस्य खो दिए। वे सिर्फ फैंस नहीं थे बल्कि हमारे शहर, हमारे समुदाय और हमारी पहचान का हिस्सा थे। उनकी कमी हमेशा खलेगी।” यह बयान पढ़कर हर किसी की आंखें नम हो गईं।

आर्थिक मदद का ऐलान

फ्रेंचाइज़ी ने आगे कहा कि “किसी भी तरह की मदद उनकी कमी पूरी नहीं कर सकती। लेकिन एक छोटे से कदम के रूप में हम उनके परिवारों को 25-25 लाख रुपये की आर्थिक मदद दे रहे हैं।” आरसीबी ने इसे सिर्फ आर्थिक मदद नहीं बल्कि करुणा, एकता और देखभाल का वादा बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button