मनोरंजन

रणवीर सिंह ने ‘कांतारा’ विवाद में अदालत में माफी मांगने का किया ऐलान, जानें पूरा मामला

धुरंधरः द रिवेंज की जबरदस्त सफलता के बीच रणवीर सिंह एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। कर्नाटक हाई कोर्ट में ‘कांतारा’ फिल्म के मिमिक्री विवाद और उनके खिलाफ दर्ज FIR की सुनवाई हुई। इस दौरान रणवीर के वकील ने कहा कि अभिनेता कोर्ट में एफिडेविट दाखिल कर माफी मांगने के लिए तैयार हैं। अगली सुनवाई 10 अप्रैल को होगी, जिसमें रणवीर को हलफनामा दाखिल करना होगा। इसमें वह कांतारा के दैव सीन की नकल के लिए बिना शर्त माफी मांगेंगे।

सोशल मीडिया माफी पर उठे सवाल

सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने रणवीर की ओर से सोशल मीडिया पर माफी मांगने पर भी आपत्ति जताई। कहा गया कि यह माफी शायद अभिनेता की सोशल मीडिया टीम ने पोस्ट की होगी। इस पर रणवीर के वकील ने जवाब दिया कि अभिनेता इस बात से आहत हैं और जल्द ही कोर्ट के सामने लिखित माफीनामा दायर करेंगे। इसके अलावा, रणवीर को मैसूर के चामुंडी मंदिर में व्यक्तिगत रूप से माफी मांगने के लिए आमंत्रित करने की बात भी कही गई।

रणवीर सिंह ने ‘कांतारा’ विवाद में अदालत में माफी मांगने का किया ऐलान, जानें पूरा मामला

कांतारा विवाद की पृष्ठभूमि

2025 में रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस दौरान उन्होंने गोवा में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया 2025 की क्लोजिंग सेरेमनी में ऋषभ शेट्टी स्टारर ‘कांतारा चैप्टर 1’ की तारीफ की। उन्होंने फिल्म के एक अहम सीन की मिमिक्री की और चामुंडी दैव को महिला भूत कह दिया। इस बयान के बाद ट्रोल्स ने रणवीर पर हमला बोल दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लंबा पोस्ट साझा कर स्पष्ट किया कि उनका मकसद केवल ऋषभ शेट्टी की परफॉर्मेंस को हाईलाइट करना था, किसी की भावनाओं को ठेस पहुँचाना नहीं।

सांस्कृतिक संवेदनाओं के प्रति सम्मान और धुरंधर 2 की सफलता

रणवीर सिंह ने विवाद के बाद सांस्कृतिक संवेदनाओं के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त किया और अपनी गलती स्वीकार की। दूसरी तरफ, उनकी हालिया फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। ऋषभ शेट्टी ने भी हाल ही में एक पोस्ट में इस फिल्म और रणवीर के अभिनय की सराहना की। इस बीच, कांतारा विवाद के हलफनामे और अदालत में माफी की प्रक्रिया बॉलीवुड और फैंस के लिए अब भी चर्चा का विषय बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button