प्रियंका चोपड़ा जोनस बनीं Bentley की ग्लोबल एंबेसडर, लग्जरी कार ब्रांड से जुड़कर रचा नया इतिहास

ग्लोबल आइकन Priyanka Chopra Jonas ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। उन्हें ब्रिटिश लग्जरी कार निर्माता Bentley ने अपना नया ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर बनाया है। इस साझेदारी के साथ प्रियंका ने लग्जरी ऑटोमोबाइल वर्ल्ड में धमाकेदार एंट्री की है।
कंपनी द्वारा जारी कैंपेन की पहली झलक में प्रियंका Bentley Continental GT के साथ नजर आईं, जो अपनी शानदार डिजाइन, हाई परफॉर्मेंस और प्रीमियम फीचर्स के लिए जानी जाती है। इस सहयोग के साथ वह उन चुनिंदा ग्लोबल चेहरों की लिस्ट में शामिल हो गई हैं, जो Bentley के ब्रांड को रिप्रेजेंट करते हैं।
करीब 25 साल के शानदार करियर में प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी अलग पहचान बनाई है। अभिनय के अलावा वह एक सफल प्रोड्यूसर, बिजनेसवुमन और लेखक भी हैं। साथ ही, वह UNICEF के साथ मिलकर बच्चों की शिक्षा और अधिकारों के लिए भी सक्रिय रूप से काम करती रही हैं।
इस साझेदारी पर प्रियंका ने कहा कि Bentley की सबसे खास बात उसकी बारीक कारीगरी और हर डिटेल पर दिया गया ध्यान है। उनके मुताबिक, एक कलाकार होने के नाते वह क्रिएटिविटी और डिजाइन के पीछे की सोच को काफी महत्व देती हैं, इसलिए यह सहयोग उनके लिए बेहद खास है।
वहीं Bentley के मार्केटिंग डायरेक्टर बेन व्हैटम ने प्रियंका की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी ऊर्जा और असली व्यक्तित्व ब्रांड की पहचान से पूरी तरह मेल खाता है। उन्होंने बताया कि यह कैंपेन पारंपरिक विज्ञापनों से अलग, एक ऑथेंटिक और नेचुरल अप्रोच के साथ तैयार किया गया है।
अगर बात करें Bentley Continental GT की, तो यह कंपनी की एक अल्ट्रा-लक्जरी ग्रैंड टूरर कार है, जो अब अपने चौथे जनरेशन में उपलब्ध है। इसमें हाइब्रिड टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसमें पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर का कॉम्बिनेशन मिलता है। यह कार कुछ ही सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है और लंबी दूरी की यात्रा के लिए बेहतरीन आराम और स्थिरता प्रदान करती है।
इस साझेदारी से साफ है कि प्रियंका चोपड़ा का ग्लोबल प्रभाव लगातार बढ़ रहा है और अब वह लग्जरी ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा रही हैं।
