व्यापार

UPI से पैसे ट्रांसफर, लेकिन गलत नंबर! क्या है रिकवरी प्रक्रिया, एक्सपर्ट्स ने किया खुलासा

गांव से लेकर शहर तक, अब UPI का इस्तेमाल लगभग हर जगह हो रहा है। कुछ ही मिनटों में पैसे ट्रांसफर करना संभव हो गया है। UPI के आने से कैश चोरी का खतरा भी काफी हद तक कम हुआ है। लेकिन सवाल यह उठता है कि अगर आपका पैसा गलती से किसी गलत नंबर या UPI ID पर ट्रांसफर हो जाए तो क्या किया जा सकता है? और सबसे बड़ा सवाल यह कि क्या ऐसे पैसे को वापस पाया जा सकता है?

एक्सपर्ट का सुझाव: तुरंत कार्रवाई करें

रुपया पैसा के डायरेक्टर मुकेश पांडे के अनुसार, आज के समय में UPI पेमेंट करना बहुत आसान हो गया है, लेकिन गलती से पैसे गलत अकाउंट में जाने के मामले भी बढ़ गए हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक, पैसे को सही समय पर रिपोर्ट करने पर ही वापस पाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि सबसे पहले बिना देर किए अपने बैंक ब्रांच या कस्टमर केयर से संपर्क करना चाहिए और ट्रांजैक्शन की UPI ID की जानकारी देनी चाहिए। इसके बाद बैंक रिसिपिएंट से पैसे लौटाने का अनुरोध करता है। अगर रिसिपिएंट सहमत होता है, तो पैसा आसानी से वापस आ जाता है। लेकिन अगर वह इंकार करता है, तो मामला बैंक के माध्यम से RBI ओम्बड्समैन तक भी जा सकता है।

UPI से पैसे ट्रांसफर, लेकिन गलत नंबर! क्या है रिकवरी प्रक्रिया, एक्सपर्ट्स ने किया खुलासा

NPCI की रिपोर्ट और सुरक्षित व्यवहार

NPCI के अनुसार, 2024 में लगभग 12-15% UPI शिकायतें गलत अकाउंट में पैसे भेजने से जुड़ी थीं, जिनमें से अधिकांश केवल तब हल हुईं जब लोग तुरंत रिपोर्ट करते थे। इसलिए, हर ट्रांजैक्शन से पहले नाम और नंबर की डबल-चेकिंग सबसे सुरक्षित तरीका है। Rohit Mahajan, Pluto One के फाउंडर और मैनेजिंग पार्टनर ने बताया कि NPCI ने इस समस्या के लिए एक स्पष्ट और व्यवस्थित विवाद समाधान फ्रेमवर्क बनाया है। अगर ट्रांजैक्शन सफलतापूर्वक किसी वैध अकाउंट में चला गया और वह गलत व्यक्ति है, तो बैंक या NPCI सीधे पैसा वापस नहीं कर सकते।

शिकायत और रिफंड प्रक्रिया

इस प्रक्रिया में, NPCI सबसे पहले यह सुनिश्चित करता है कि दोनों पक्षों के लिए कोई फ्रॉड रिस्क न हो और फिर रिसिपिएंट की सहमति ली जाती है। ऐसे मामलों में शिकायत दर्ज कराना आवश्यक है, जो बैंक/UPI ऐप या NPCI की ऑनलाइन ग्रिवेंस रिड्रेसल सिस्टम के माध्यम से की जा सकती है। वहीं तकनीकी गड़बड़ी, फेल ट्रांजैक्शन या अन्य विवादों में रिफंड प्रक्रिया सरल होती है। इसलिए, गलती से पैसे भेजे जाने पर तुरंत कार्रवाई करना और NPCI या बैंक के नियमों का पालन करना ही सबसे प्रभावी उपाय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button