देश

केरल विधानसभा चुनाव 2026: BJP ने पहली सूची में 47 उम्मीदवारों को दिया बड़ा झटका

आगामी केरल विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी ने 47 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें राज्य के प्रमुख नेताओं और नए चेहरे दोनों को टिकट दिया गया है। मंजेश्वर सीट से के. सुरेंद्रन, कोझिकोड उत्तर से नव्या हरिदास, कांजीरापल्ली से एडवोकेट जॉर्ज कुरियन, कझाकूटम से वी. मुरलीधरन और नेमोम से प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर चुनाव लड़ेंगे। सूची में कई अनुभवी और नए उम्मीदवार शामिल हैं, जो विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी की ताकत बढ़ाने का प्रयास करेंगे।

प्रमुख उम्मीदवार और सीटें

सूची में नव्या हरिदास को कोझिकोड उत्तर से टिकट दिया गया है। वह पहले वायनाड से लोकसभा चुनाव में प्रियंका गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ चुकी हैं, जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा कन्नूर से सी. रघुनाथ, वडकारा से एडवोकेट के. दिलीप, नादापुरम से सी.पी. विपिन चंद्रन, पलक्कड़ से सोभा सुरेंद्रन और चेंगन्नूर से एम.वी. गोपकुमार को टिकट मिला है। कुल 140 विधानसभा सीटों के लिए 9 अप्रैल को मतदान होगा और 4 मई को परिणाम घोषित होंगे।

केरल विधानसभा चुनाव 2026: BJP ने पहली सूची में 47 उम्मीदवारों को दिया बड़ा झटका

भाजपा अध्यक्ष ने बताया चुनावी रणनीति

केरल बीजेपी अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि पार्टी चुनाव प्रचार के दौरान विकास और जनता से जुड़े मुद्दों पर फोकस करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि बीजेपी का ध्यान किसी विवाद पर नहीं बल्कि जनता की समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर रहेगा। राजीव चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रचार में कांग्रेस और माकपा लोगों का ध्यान भटकाने के लिए तरह-तरह के मुद्दे उठाएंगे, लेकिन बीजेपी जनता के हितों और विकास योजनाओं पर जोर देगी।

चुनावी कैलेंडर और प्रक्रिया

राज्य की 140 विधानसभा सीटों के लिए 16 मार्च को अधिसूचना जारी होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 23 मार्च है। 24 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 26 मार्च को उम्मीदवारों को नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख है। चुनाव एक चरण में 9 अप्रैल को होंगे और वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी। बीजेपी की यह पहली सूची पार्टी की रणनीति और उम्मीदवारों के चयन की दिशा को स्पष्ट करती है, जिससे चुनावी माहौल और प्रतियोगिता दोनों ही तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button